कांग्रेस की युवा इकाई ने मोटरयान संशोधन विधेयक के कई प्रावधानों के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर वसूला जा रहा भारी-भरकम चालान कम करने की मांग की

नई दिल्ली. कांग्रेस की युवा इकाई ने मोटरयान संशोधन विधेयक के कई प्रावधानों के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर वसूला जा रहा भारी-भरकम चालान कम करने की मांग की। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, ट्रांसपोर्ट भवन और कनाट प्लेस के इनर सर्किल में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चालान की राशि कम करने की मांग
युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडेय ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के आयोजन के माध्यम से उनके संगठन ने चालान की राशि कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘इस संशोधन कानून से लोगों को परेशानी हो रही है। चालान की राशि तो कई लोगों के मासिक वेतन से ज्यादा है। हमारी मांग है कि सरकार इसे कम करे।’’


युवा कांग्रेस का आरोप
युवा कांग्रेस का यह आरोप भी है कि यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में संबंधित वाहनों का पंजीकृत नंबर और दूसरे विवरण वेबसाइट पर अपलोड हो जाते है जो लोगों की निजता का उल्लंघन है।