maharashtra legislative council election results defeats : आज उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद आज एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र विधान परिषद रिजल्ट हड़कंप है।
मुंबई : महाराष्ट्र की सिसायत के लिए आज बड़ा दिन है। क्योंकि एक तरफ जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) से बगावत कर चुके 6 सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे में शामिल होंगे। दूसरी तरफ भाजपा के बागी उम्मीदवार गोकुल गीते ने एकनाथ शिंदे को तगड़ा झटका दिया है। गीते ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नासिक जिला स्थानीय निकाय क्षेत्र की सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराया है।

महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक का बड़ा खुलासा
- शिवसेना विधायक और महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को दावा किया कि UBT सेना के छह बागी सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कदम से संसद में पार्टी की ताकत काफी बढ़ जाएगी।
- पत्रकारों से बात करते हुए सरनाईक ने कहा, “आज दोपहर 3 बजे, छह सांसद आधिकारिक तौर पर शिवसेना में शामिल होंगे। इससे हमारे सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो जाएगी। इससे शिवसेना की ताकत बढ़ी है।”उन्होंने यह भी बताया कि UBT सेना के बागियों ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र दिया है।
उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में निकालेंगे यात्रा
- इस बीच, शिवसेना (UBT) के विधायक महेश सावंत ने कहा, “जाने वाले गए! हम (सामना में जो छपा है) उससे सहमत हैं।” वहीं चर्चा है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए महाराष्ट्र भर में एक दौरा शुरू करने वाले हैं। यह दौरा उन बागी सांसदों के चुनाव क्षेत्रों में भी होगा।
- UBT सेना के सांसद संजय राउत द्वारा शेयर किए गए शेड्यूल के मुताबिक, उद्धव ठाकरे 27 जून को यवतमाल दौरे से अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह विदर्भ में वाशिम और मराठवाड़ा क्षेत्र में हिंगोली जाएंगे। 28 जून को वह परभणी और धाराशिव जाएंगे, और 29 जून को शिरडी का दौरा करेंगे।
कौन हैं उद्धव ठाकरे के ये बागी 6 सांसद?
जिन सांसदों ने सेना (UBT) की संसदीय दल की बैठक छोड़ी थी और जिनके एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावना है, वे हैं - यवतमाल-वाशिम के सांसद संजय देशमुख, हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर, परभणी के सांसद संजय जाधव, शिरडी के सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे, मुंबई नॉर्थ ईस्ट के सांसद संजय दीना पाटिल और उस्मानाबाद के सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर।


