Love Later Viral: 1964 में लिखा गया करीब 8 फीट लंबा हैंड रिटेन लव लैटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छह दशक पुरानी इस चिट्ठी ने लोगों को सच्चे प्यार की याद दिला दी।

आज के समय प्यार का इजहार करना काफी आसान है। लोग मैसेज या चैट के दौरान एक-दूसरे से अपनी बात कह देते हैं। कहीं तो प्रपोज करने के लिए पूरा सेटअप तैयार किया जाता है, लेकिन क्या कभी आपने लवर के लिए लव-लेटर लिखा है। दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर 8 फीट लंबा लव लैटर वायरल हो रहा है, जिसे लिखने में घंटों की मेहनत लगी। खास बात है कि इसे हाल-फिलहाल में नहीं 1964 में लिखा गया था।

8 फीट लंबे लव लैटर ने खींचा ध्यान

वायरल वीडियो को shambhaviiii.singh के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा शेयर किया गया है। जहां उन्होंने बताया कि किस तरह दादा ने अपनी लव-स्टोरी शब्दों में पिरोते हुए लिखी थी। छह दशक पुरानी इस चिट्ठी में उस दौर के प्यार और भावनाओं की झलक साफ देखने को मिलती है।

View post on Instagram
 

1964 की इस चिट्टी में क्या है खास ?

इस लव लेटर की खासियत लंबाई के साथ हस्तलिखित होना भी है। आज जहां लोग अपनी भावनाएं टेक्स्ट मैसेज, सोशल मीडिया के जरिए बताना पसंद करते हैं तो वहीं यह चिट्ठी उस दौर को याद दिलाती है जब किसी के लिए इतने लंबे समय तक बैठकर हाथ से लिखना अपने आप में मायने रखता था। चिट्ठी करीब 8 फीट की है, ऐसे में इसे पढ़ने के लिए कई हिस्सों में खोलना पड़ता है।

6 दशक बाद भी जिंदा है प्यार

देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और इसे अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ यूजर्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- मैं उम्मीद करती हूं कि "May This Kind of Love Find me" यानी मुझे भी ऐसा ही प्यार करने वाला मिले। अन्य ने लिखा- आज के लड़के कहते हैं मेरे पास सब करने का समय नहीं है लेकिन "Men in Love" कुछ भी कर सकते हैं।