MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Amazing Indians 2026: वन्यजीव संरक्षण से दिव्यांग सेवा तक, मिलिए समाज बदलने वाले 10 गुमनाम नायकों से!

Amazing Indians 2026: वन्यजीव संरक्षण से दिव्यांग सेवा तक, मिलिए समाज बदलने वाले 10 गुमनाम नायकों से!

कौन हैं वो भारतीय जो बिना किसी शोर के सालों से लोगों और बेजुबान जानवरों की जिंदगी बदल रहे हैं? किसी ने वन्यजीव बचाए, किसी ने दिव्यांगों को नई राह दी। जानिए Amazing Indians 2026 के इन गुमनाम नायकों की कहानी। पूरी सूची पढ़ें।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 27 2026, 12:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Amazing Indians 2026: गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान
Image Credit : X

Amazing Indians 2026: गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान

Amazing Indians 2026 Winners: कुछ लोग अपनी उपलब्धियों से पहचान बनाते हैं, तो कुछ बिना किसी शोर के वर्षों तक दूसरों की जिंदगी बेहतर बनाने में लगे रहते हैं। दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं जो बिना किसी लाइमलाइट या शोहरत की परवाह किए चुपचाप समाज की तस्वीर बदलने में जुटे रहते हैं। ऐसे ही निस्वार्थ और असाधारण लोगों के कामों को सम्मानित करने के लिए टाइम्स नाउ 30 सितंबर को नई दिल्ली में 'अमेज़िंग इंडियंस 2026' (Amazing Indians 2026) का आयोजन करने जा रहा है। इस साल इस मंच पर वन्यजीव संरक्षण से लेकर दिव्यांगों के जीवन में उजाला भरने वाले कई प्रेरणादायक चेहरे सामने आएंगे। आइए जानते हैं इन सभी कर्मवीरों के बारे में विस्तार से।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Wildlife Conservation: अरबिंदो सामल की वन्यजीव सेवा
Image Credit : X

Wildlife Conservation: अरबिंदो सामल की वन्यजीव सेवा

ओडिशा के अरबिंदो सामल महज 29 साल की उम्र में वन्यजीव संरक्षण का एक दशक से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। Earth Crusaders Organisation (ECO) के चेयरमैन के रूप में वे वन्यजीव रेस्क्यू, रिसर्च, जागरूकता और समुदाय आधारित संरक्षण से जुड़े हैं। उन्होंने स्मूथ-कोटेड ओटर, इंडियन पैंगोलिन और कई सरीसृपों पर भी काम किया है।

Animal Welfare: कर्नल डॉ. नवाज़ शरीफ़ का रेस्क्यू मिशन

69 वर्षीय कर्नल डॉ. नवाज़ शरीफ़ पशु चिकित्सक, पूर्व आर्मी अधिकारी और कंजर्वेशनिस्ट हैं। बेंगलुरु के People for Animals (PfA) से जुड़े डॉ. शरीफ़ ने घायल और अनाथ वन्यजीवों के इलाज, पुनर्वास और उन्हें वापस जंगल में छोड़ने के काम का नेतृत्व किया है। शहरी वन्यजीवों के खतरों को लेकर जागरूकता फैलाना भी उनके काम का हिस्सा रहा है।

Related Articles

Related image1
Ganga Expressway Accident: BJP MLA की SUV से सोनिक टोल के जलभराव तक, 8 PHOTOS-VIDEO में पूरी तस्वीर
Related image2
Punjab LPU Protest: रेप की अफवाह पर बवाल, तोड़फोड़, हाईवे जाम, 4 PHOTO-5 VIDEO में पूरी घटना
36
Snow Leopard Conservation: डॉ. कौस्तुभ शर्मा की रिसर्च
Image Credit : X

Snow Leopard Conservation: डॉ. कौस्तुभ शर्मा की रिसर्च

48 वर्षीय डॉ. कौस्तुभ शर्मा करीब 25 साल से वन्यजीव संरक्षण में काम कर रहे हैं। Snow Leopard Trust के साइंस एंड कंजर्वेशन डायरेक्टर के तौर पर वे स्नो लेपर्ड और उनके हैबिटैट पर रिसर्च करते हैं। इसके लिए वे फील्ड रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इकोलॉजिकल मॉडलिंग का इस्तेमाल करते हैं।

Indian Skimmer: परवीन शेख़ ने जोड़े स्थानीय लोग

परवीन शेख़ BNHS में साइंटिस्ट D और Riverine Bird Conservation Programme की प्रमुख हैं। उनका प्रमुख काम चंबल के खतरे में पड़े Indian Skimmer पक्षी पर केंद्रित है। ‘Guardians of the Skimmer’ पहल के जरिए वे स्थानीय लोगों को पक्षियों के घोंसलों की सुरक्षा और निगरानी से जोड़ती हैं।

46
Rural Development: महंतेश अगासिमुंडिन की चार दशक की सेवा
Image Credit : Social Media

Rural Development: महंतेश अगासिमुंडिन की चार दशक की सेवा

68 वर्षीय महंतेश अडप्पा अगासिमुंडिन ने 1989 में BIRDS की स्थापना की। संस्था कर्नाटक में भूमिहीन परिवारों, किसानों, महिलाओं, SC-ST समुदायों, दिव्यांगों और अन्य वंचित समूहों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और कौशल विकास पर काम करती है।

Disability Support: अनीता अग्रवाल की शिक्षा पहल

धनबाद की अनीता अग्रवाल दो दशक से ज्यादा समय से दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रही हैं। वे नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत चलने वाले पहला कदम स्पेशल स्कूल की फाउंडर हैं। उनका काम शिक्षा, देखभाल, पुनर्वास और बच्चों के जरूरी कौशल विकास पर केंद्रित है।

56
Disability Education: सयेरा रहमान का 35 साल का सफर
Image Credit : Social Media

Disability Education: सयेरा रहमान का 35 साल का सफर

असम के जोरहाट की सयेरा रहमान ने 35 साल विशेष जरूरत वाले बच्चों की शिक्षा और देखभाल में लगाए हैं। वे प्रेरणा प्रतिबंधित शिशु विकास केंद्र की फाउंडर और प्रिंसिपल हैं। संस्था सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, बौद्धिक और अन्य दिव्यांगताओं वाले बच्चों को सहायता देती है।

Special Education: चित्रा शाह का समावेशी मॉडल

पुडुचेरी की चित्रा शाह सत्य स्पेशल स्कूल की संस्थापक सदस्य और निदेशक हैं। 2003 से उनकी पहल विशेष जरूरत वाले बच्चों और वयस्कों के लिए शिक्षा, डे-केयर, पुनर्वास और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। BPL परिवारों के बच्चों को मुफ्त सेवाएं भी दी जाती हैं।

66
Inclusion Through Arts: गीतांजलि गोविंदराजन का अनोखा तरीका
Image Credit : Social Media

Inclusion Through Arts: गीतांजलि गोविंदराजन का अनोखा तरीका

बेंगलुरु की गीतांजलि जी. गोविंदराजन स्नेहाधारा फाउंडेशन की फाउंडर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वे संगीत, थिएटर, मूवमेंट और दूसरी कला विधियों के जरिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देती हैं। उनका ‘Arts Practices for Inclusion’ कार्यक्रम भारत और पड़ोसी देशों तक पहुंच चुका है।

Disability Rights: डॉ. आलोक कुमार भुवन की पहल

डॉ. आलोक कुमार भुवन ने 1997 में मनोविकास चैरिटेबल सोसाइटी की स्थापना की। उनका काम दिव्यांग लोगों को शिक्षा और पुनर्वास के साथ रोजगार, उच्च शिक्षा और self-advocacy के अवसरों से जोड़ने पर केंद्रित है। 2024 में उन्हें समाज सेवा और विशेष शिक्षा के योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार मिला।

Amazing Indians 2026: सेवा की इन कहानियों को सम्मान

इन सभी नॉमिनी की राह अलग है, लेकिन उद्देश्य एक-लोगों, जानवरों और समुदायों के लिए लगातार काम करना। 30 सितंबर को नई दिल्ली में Amazing Indians 2026 के मंच पर इन योगदानों को सम्मानित किया जाएगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
पॉजिटिव न्यूज
सफलता की कहानी
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Jamui Case और समस्तीपुर कांड के बाद BJP विधायक ने खोली Bihar के कानून राज की पोल
Recommended image2
Now Playing
CJP Protest 2.0 कब और कहां? रत्ना ने बताया क्या है आगे का प्लान । Gyanesh Kumar । CEC
Recommended image3
Punjab LPU Protest: रेप की अफवाह पर बवाल, तोड़फोड़, हाईवे जाम, 4 PHOTO-5 VIDEO में पूरी घटना
Recommended image4
Uttar Pradesh Rains: यूपी में भारी बारिश का कहर, गोरखपुर में बाढ़ जैसे हालात, पेड़ गिरने से 4 की मौत
Recommended image5
Ganga Expressway Accident: BJP MLA की SUV से सोनिक टोल के जलभराव तक, 8 PHOTOS-VIDEO में पूरी तस्वीर
Related Stories
Recommended image1
Ganga Expressway Accident: BJP MLA की SUV से सोनिक टोल के जलभराव तक, 8 PHOTOS-VIDEO में पूरी तस्वीर
Recommended image2
Punjab LPU Protest: रेप की अफवाह पर बवाल, तोड़फोड़, हाईवे जाम, 4 PHOTO-5 VIDEO में पूरी घटना
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved