MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान

Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान

क्या ममता इतनी बड़ी हो सकती है कि इंसान अपनी जान दांव पर लगा दे? नीमच के रणपुर गांव में आंगनवाड़ी कुक कंचन बाई ने मधुमक्खियों के जानलेवा हमले के बीच 20 बच्चों को बचाया। सैकड़ों डंक सहकर भी वह क्यों नहीं हटीं? क्या सिस्टम अब उनकी कुर्बानी याद रखेगा? 

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 04 2026, 08:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : AI Gaimini

Bee Attack in Anganwadi: मध्य प्रदेश के नीमच जिले से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। रणपुर गांव की माडावाडा पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में जो हुआ, उसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। यहां एक साधारण आंगनवाड़ी कुक ने असाधारण साहस दिखाते हुए 20 मासूम बच्चों की जान बचाई, लेकिन खुद अपनी जान गंवा दी।

25
Image Credit : X

अचानक मधुमक्खियों का झुंड बच्चों पर कैसे टूट पड़ा?

यह घटना उस वक्त हुई जब आंगनवाड़ी परिसर में बच्चे खेल रहे थे। अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड बच्चों की ओर बढ़ आया। बच्चे चीखने लगे, अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में आंगनवाड़ी केंद्र की कुक कंचन बाई मेघवाल ने बिना एक पल सोचे खुद को बच्चों के सामने खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंगनवाड़ी के पास एक पेड़ पर पहले से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। किसी वजह से मधुमक्खियां उग्र हो गईं और खेलते बच्चों पर हमला कर दिया। छोटे बच्चे डर के मारे कुछ समझ ही नहीं पाए।

Related Articles

Related image1
MP Crime: मासूम का 8 बार गला घोंटा, फिर कुचला चेहरा, दादी को बनाया मोहरा, कर डाला खौफनाक खेल
Related image2
MP Weather Alert : उज्जैन में बारिश तो इंदौर-भोपाल, जबलपुर और पंचमढी में कैसा रहेगा मौसम, देखिए IMD रिपोर्ट
35
Image Credit : Getty

बच्चों को बचाने के लिए कंचन बाई ने क्या किया?

कंचन बाई ने पास में पड़ी तिरपाल और चटाइयां उठाईं। एक-एक बच्चे को उनमें लपेटा, अपने शरीर से ढकते हुए बच्चों को सुरक्षित कमरे के अंदर पहुंचाया। वह खुद मधुमक्खियों और बच्चों के बीच दीवार बनकर खड़ी रहीं।

45
Image Credit : Getty

सैकड़ों डंक के बावजूद वह पीछे क्यों नहीं हटीं?

जब तक आखिरी बच्चा सुरक्षित नहीं हो गया, कंचन बाई ने कदम पीछे नहीं खींचे। मधुमक्खियों ने उन पर बेरहमी से हमला किया। उनके शरीर पर सैकड़ों डंक लगे। दर्द असहनीय था, लेकिन बच्चों की सुरक्षा उनके लिए सबसे ऊपर थी। गांव वालों की मदद से कंचन बाई को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका शरीर डंक के अनगिनत निशानों से भरा था, जो उनकी बहादुरी की गवाही देता है।

55
Image Credit : AI Gaimini

कंचन बाई सिर्फ कुक नहीं, परिवार की रीढ़ क्यों थीं?

कंचन बाई अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली थीं। उनके पति लकवाग्रस्त हैं। पीछे एक बेटा और दो बेटियां हैं। वह बच्चों के लिए खाना बनाती थीं और एक सेल्फ-हेल्प ग्रुप की अध्यक्ष भी थीं। आंगनवाड़ी के पास वही मधुमक्खियों का छत्ता अब भी लगा है। गांव का एकमात्र हैंडपंप भी वहीं है। लोग डर के कारण पानी भरने नहीं जा रहे। ग्रामीण प्रशासन से छत्ता हटाने और कंचन बाई के परिवार को आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश दुर्घटना समाचार
दुर्घटना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
6 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: खत्म होगा ईरान युद्ध? 45 दिन और सीजफायर को लेकर क्या है दावा
Recommended image2
बिजनेस टायकून हैं असम CM की पत्नी, संपत्ति में हिमंता बिस्वा बहुत पीछे
Recommended image3
96 घंटे, खूंखार हाथी और सिर्फ आधा लीटर पानी: मौत को मात देकर खौफनाक जंगल से मुस्कुराते हुए लौटी केरल की IT प्रोफेशनल
Recommended image4
Now Playing
3 लाख मुस्लिमों के साथ हो गया खेल, Asaduddin Owaisi ने सामने ला दिया CM Mamata का असली चेहरा
Recommended image5
Iran-US Ceasefire Talks: 48 घंटे में फैसला या जंग? 45 दिन के सीजफायर पर अटकी दुनिया की नजर
Related Stories
Recommended image1
MP Crime: मासूम का 8 बार गला घोंटा, फिर कुचला चेहरा, दादी को बनाया मोहरा, कर डाला खौफनाक खेल
Recommended image2
MP Weather Alert : उज्जैन में बारिश तो इंदौर-भोपाल, जबलपुर और पंचमढी में कैसा रहेगा मौसम, देखिए IMD रिपोर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved