MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • असम में 'हिमंत 2.0' का शंखनाद: गूंजा 'जय आई असम', PM मोदी के सामने सरमा का बड़ा ऐलान,Video

असम में 'हिमंत 2.0' का शंखनाद: गूंजा 'जय आई असम', PM मोदी के सामने सरमा का बड़ा ऐलान,Video

गुवाहाटी में सत्ता का बड़ा खेल! हिमंत बिस्वा सरमा ने NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद लगातार दूसरी बार असम CM पद की शपथ ली। PM मोदी, अमित शाह, योगी, सुबेंदु मौजूद रहे। नई कैबिनेट और सत्ता समीकरणों के खुलासे से पहले असम की राजनीति में उत्सुकता चरम पर। 

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 12 2026, 12:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम की राजनीति में आज एक नया सूरज उगा है। पूर्वोत्तर के सबसे कद्दावर राजनेता और भाजपा के रणनीतिकार हिमंत बिस्वा सरमा ने आज लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जो अब तक किसी भी गैर-कांग्रेसी नेता के नाम नहीं था। गुवाहाटी का खानापारा वेटरनरी कॉलेज मैदान इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जहाँ हज़ारों की भीड़ और वीवीआईपी मेहमानों की मौजूदगी ने इस समारोह को 'महा-उत्सव' में बदल दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : X

दिग्गजों का जमावड़ा: मंच पर दिखी NDA की ताकत

शपथ ग्रहण समारोह केवल एक आधिकारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि केंद्र की सत्ता का शक्ति प्रदर्शन भी था। जब राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, तब मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मौजूद थे। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि हिमंत बिस्वा सरमा का कद अब राष्ट्रीय राजनीति में कितना बड़ा हो चुका है।

#WATCH | Guwahati: BJP's Himanta Biswa Sarma takes oath as the Chief Minister of Assam for the second consecutive term at Veterinary College ground in Khanapara pic.twitter.com/K5sGEN7jVF

— ANI (@ANI) May 12, 2026

Related Articles

Related image1
असम में 'हिमंत 2.0' का आगाज: ये 4 दिग्गज भी लेंगे शपथ! PM मोदी संग कौन-कौन दिग्गज होंगे शामिल?
Related image2
अमेरिका-ईरान के टकराव में पाकिस्तान का 'डबल गेम'! शांतिदूत बनकर पर्दे के पीछे कर दिया खेला?
36
Image Credit : X

चार सारथी और एक नया संकल्प

सरमा के साथ चार अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जो असम के सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को दर्शाते हैं। भाजपा से रामेश्वर तेली और अजंता नेओग के साथ-साथ सहयोगी दलों से अतुल बोरा (AGP) और चरण बोरो (BPF) को कैबिनेट में शामिल किया गया है। वहीं, अनुभवी नेता रंजीत कुमार दास को विधानसभा के स्पीकर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में सरमा ने स्पष्ट संदेश दिया-"यह कार्यकाल घोषणाओं का नहीं, बल्कि वादों को हकीकत में बदलने का होगा।"

US Ambassador to India Sergio Gor @USAmbIndia will attend the swearing-in ceremony of Himanta Biswa Sarma in Assam. Sarma is set to take oath as Chief Minister of Assam for a second consecutive term today in Guwahati.
pic.twitter.com/JkrioqCVak

— Nayanima Basu (@NayanimaBasu) May 12, 2026

46
Image Credit : X

कांग्रेस के रणनीतिकार से भाजपा के 'किंगमेकर' तक

हिमंत बिस्वा सरमा का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। एक समय में कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद चेहरे रहे सरमा ने एक दशक पहले भाजपा का दामन थामकर पूर्वोत्तर की राजनीति की दिशा ही बदल दी थी। 2021 में पहली बार सत्ता संभालने के बाद, उन्होंने विकास और कड़े प्रशासन के दम पर जनता का दिल जीता। आज वे असम में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जो उनकी लोकप्रियता और रणनीतिक कौशल पर मुहर लगाती है।

#WATCH | Guwahati: BJP's Himanta Biswa Sarma greets PM Narendra Modi after taking oath as the Chief Minister of Assam for the second consecutive term at Veterinary College ground in Khanapara

(Source: DD) pic.twitter.com/E4sjYRYM6h

— ANI (@ANI) May 12, 2026

56
Image Credit : X

भावुक पल: "यह सिर्फ जीत नहीं, जिम्मेदारी है"

समारोह स्थल पर सरमा का परिवार भी मौजूद था। उनकी पत्नी रिंकी भुइयां और बेटी सुकन्या सरमा की आँखों में गर्व के आंसू साफ देखे जा सकते थे। सरमा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा अब 'विस्तार' से निकलकर 'निष्पादन' (Execution Mode) के दौर में आ गई है। 126 में से 102 सीटों के विशाल जनादेश ने सरमा के कंधों पर एक विकसित और समृद्ध असम के निर्माण का बड़ा बोझ डाल दिया है। गुवाहाटी की सड़कों पर सुरक्षा के कड़े घेरे और ट्रैफिक डायवर्जन के बीच, असम की जनता अब 'हिमंत 2.0' से उन बड़े बदलावों की उम्मीद कर रही है, जिनका वादा चुनावी रैलियों में किया गया था।

Guwahati, Assam: Odisha CM Mohan Charan Majhi arrives in Guwahati to attend the swearing-in ceremony of BJP leader Himanta Biswa Sarma as the Chief Minister of Assam tomorrow pic.twitter.com/xWtQLqFm01

— IANS (@ians_india) May 11, 2026

66
Image Credit : X

अब आगे क्या होगा?

भव्य समारोह के पीछे असली परीक्षा अब शुरू होती है-क्या सरमा सरकार अपने बड़े जनादेश को तेज़ विकास और स्थिर प्रशासन में बदल पाएगी, या यह दूसरा कार्यकाल नए राजनीतिक तनावों की शुरुआत बनेगा? असम की राजनीति इस सवाल के जवाब का इंतजार कर रही है।

#WATCH | Guwahati | On the Swearing-in Ceremony of the Himanta Biswa Sarma-led Assam government, Maharashtra Dy CM Eknath Shinde says, "There is an atmosphere of happiness in Assam, Dr Himanta Biswa Sarma will take oath as the Chief Minister for a second time...Dr Himanta Biswa… pic.twitter.com/5uygrqy54g

— ANI (@ANI) May 12, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Himanta Biswa Sarma के शपथ ग्रहण में कौन-कौन VIP पहुंचा, WATCH
Recommended image2
Himanta का बचपन से जवानी तक बदला लुक, एक फोटो ऐसी जो किसी CM की नहीं
Recommended image3
असम में 'हिमंत 2.0' का आगाज: ये 4 दिग्गज भी लेंगे शपथ! PM मोदी संग कौन-कौन दिग्गज होंगे शामिल?
Recommended image4
अमेरिका-ईरान के टकराव में पाकिस्तान का 'डबल गेम'! शांतिदूत बनकर पर्दे के पीछे कर दिया खेला?
Recommended image5
Now Playing
TMC का बुरा दौर स्टार्टः Mamata Banerjee के खास पर गाज, Dilip Ghosh ने कहा- अभी देखते जाओ
Related Stories
Recommended image1
असम में 'हिमंत 2.0' का आगाज: ये 4 दिग्गज भी लेंगे शपथ! PM मोदी संग कौन-कौन दिग्गज होंगे शामिल?
Recommended image2
अमेरिका-ईरान के टकराव में पाकिस्तान का 'डबल गेम'! शांतिदूत बनकर पर्दे के पीछे कर दिया खेला?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved