MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Bank Strike 2026: 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल, जानिए कौन सी बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बंद, क्या रहेगा चालू?

Bank Strike 2026: 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल, जानिए कौन सी बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बंद, क्या रहेगा चालू?

Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक देशभर में बैंक हड़ताल रहेगी। ब्रांच में कैश, चेक, KYC और लॉकर जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं UPI, ATM और ऑनलाइन बैंकिंग के चलते रहने की उम्मीद है। जानें पूरी जानकारी।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 27 2026, 01:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कल से देशव्यापी बैंक हड़ताल, आम जनता की बढ़ेंगी मुश्किलें!
Image Credit : X

कल से देशव्यापी बैंक हड़ताल, आम जनता की बढ़ेंगी मुश्किलें!

Bank Strike 28-30 September: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देश भर में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की बड़ी बैंक हड़ताल होने जा रही है। हफ्ते की शुरुआत में होने वाली इस देशव्यापी हड़ताल से आम जनता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि यह समय छमाही वित्तीय क्लोजिंग (Half-Yearly Closing) का भी है। आइए जानते हैं कि इन तीन दिनों में बैंक की कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी और क्या कुछ चालू रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Bank Strike: ब्रांच में ये काम हो सकते हैं प्रभावित
Image Credit : X

Bank Strike: ब्रांच में ये काम हो सकते हैं प्रभावित

हड़ताल के दौरान उन बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आ सकती है जिनमें ब्रांच या बैंक कर्मचारियों की प्रत्यक्ष भूमिका जरूरी होती है। इनमें काउंटर से कैश जमा करना और निकालना, पासबुक अपडेट, चेक से जुड़े काम और नए डिमांड ड्राफ्ट जारी करना शामिल हैं। KYC, अकाउंट अपडेट, दस्तावेजों की जांच और ब्रांच से जुड़ी लोन प्रोसेसिंग में भी देरी हो सकती है। वहीं, बैंक लॉकर जैसी फिजिकल सेवाएं भी ब्रांच बंद रहने पर उपलब्ध नहीं होंगी। 30 सितंबर की वित्तीय क्लोजिंग से जुड़े कुछ आंतरिक काम भी प्रभावित हो सकते हैं।

Related Articles

Related image1
Mann Ki Baat: जीरो टॉलरेंस पर बड़ा बयान, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल, PM मोदी ने क्या कहा?
Related image2
Amazing Indians 2026: वन्यजीव संरक्षण से दिव्यांग सेवा तक, मिलिए समाज बदलने वाले 10 गुमनाम नायकों से!
35
बैंक हड़ताल के दौरान क्या-क्या रहेगा बंद?
Image Credit : X

बैंक हड़ताल के दौरान क्या-क्या रहेगा बंद?

चूंकि यह हड़ताल मुख्य रूप से पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है, इसलिए जिन कामों के लिए बैंक की फिजिकल ब्रांच या मैनुअल प्रोसेसिंग की जरूरत होती है, वे पूरी तरह ठप रह सकते हैं।

  • कैश लेन-देन: ब्रांच में ओवर-द-काउंटर पैसे जमा कराना या निकालना संभव नहीं होगा।
  • चेक क्लियरिंग और ड्राफ्ट: चेक प्रोसेसिंग में भारी देरी होगी और नए डिमांड ड्राफ्ट नहीं बन पाएंगे।
  • पासबुक और केवाईसी: पासबुक प्रिंटिंग, केवाईसी अपडेट और दस्तावेजों के आमने-सामने वेरिफिकेशन का काम अटक जाएगा।
  • लोन और लॉकर सेवाएं: लोन से जुड़े कागजी काम और बैंक लॉकर का इस्तेमाल भी बंद रहेगा। 30 सितंबर की छमाही क्लोजिंग पर भी इसका असर पड़ना तय है।
45
क्या ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू?
Image Credit : X

क्या ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू?

राहत की बात यह है कि हड़ताल का असर सिर्फ फिजिकल ब्रांचेज पर पड़ेगा। आप अपनी डिजिटल बैंकिंग का बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • यूपीआई और नेट बैंकिंग: जीपे, फोनपे या पेटीएम जैसे सभी यूपीआई ट्रांज़ैक्शन और मोबाइल/इंटरनेट बैंकिंग सुचारू रूप से काम करते रहेंगे।
  • एटीएम सेवाएं: एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा चालू रहेगी, हालांकि कैश की उपलब्धता स्थानीय हालात पर निर्भर कर सकती है।
  • प्राइवेट बैंक: प्राइवेट सेक्टर के बैंकों पर इस हड़ताल का खास असर नहीं पड़ेगा, इसलिए वे सामान्य दिनों की तरह खुले रह सकते हैं।
55
Bank Strike 2026: रविवार को क्यों खुलीं बैंक ब्रांच?
Image Credit : X

Bank Strike 2026: रविवार को क्यों खुलीं बैंक ब्रांच?

हड़ताल से पहले ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का मौका देने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को काम करने की अनुमति दी गई है। RBI ने बैंक ब्रांच, ऑफिस, ATM से जुड़ी ब्रांच और करेंसी चेस्ट को भी चालू रखने की मंजूरी दी है। इसलिए अगर आपका कोई जरूरी कैश, दस्तावेज या ब्रांच से जुड़ा काम बाकी है, तो 27 सितंबर को उसे निपटाना बेहतर रहेगा। हालांकि, स्थानीय स्तर पर ब्रांच की व्यवस्था अलग हो सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Modhera Sun Temple: 1000 साल पुराना मोढेरा सूर्य मंदिर, PM मोदी ने सुनाई तबाही से ‘सूर्य ग्राम’ बनने तक की कहानी
Recommended image2
YouTube Earnings: अपनी कमाई का शो-ऑफ करना पड़ा भारी, 48 घंटे में ही यूट्यूब ने बंद की कमाई
Recommended image3
Mann Ki Baat: जीरो टॉलरेंस पर बड़ा बयान, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल, PM मोदी ने क्या कहा?
Recommended image4
कौन हैं जिजी थॉमसन जिन्होंने ज्ञानेश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप, दिया था BJP से चुनाव लड़ने का ऑफर
Recommended image5
Amazing Indians 2026: वन्यजीव संरक्षण से दिव्यांग सेवा तक, मिलिए समाज बदलने वाले 10 गुमनाम नायकों से!
Related Stories
Recommended image1
Mann Ki Baat: जीरो टॉलरेंस पर बड़ा बयान, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल, PM मोदी ने क्या कहा?
Recommended image2
Amazing Indians 2026: वन्यजीव संरक्षण से दिव्यांग सेवा तक, मिलिए समाज बदलने वाले 10 गुमनाम नायकों से!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved