ओडिशा के राउरकेला में चार्टर विमान क्रैश, देखिए प्लेन हादसे की 5 तस्वीरें
Odisha India One flight Crash : ओडिशा में इंडिया-1 चार्टर फ्लाइट की क्रैश हो गया। यह हादसा राउरकेला के पास हुआ। जिसमें 2 पायलट समेत 4 यात्री सवार थे। विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था। लेकिन लैडिंग के वक्त यह हादसा हो गया।

राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान क्रैश
ओडिशा से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान क्रैश हो गया। यह घटना शनिवार दोपहर 1 बजे राउरकेला के जाल्दा इलाके में हुई। हादसे की मुख्य वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह एक्सीडेंट हुआ उस दौरान फ्लाइट में 4 पैसेंजर और दो फ्लाइट मौजूद थे।
भुवनेश्वनर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी
दरअसल, कर्मशिअल विमान VT KSS ने दोपहर 12.27 से भुवनेश्वनर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन लैडिंग करते वक्त तकनीकी खराबी के कारण विमान हादसे का शिकार हो गया।
फ्लाइट के 4 यात्री और पायलट घायल
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि विमान VT KSS की घटना के वक्त फ्लाइट में जो 4 यात्री और दो पायलट मौजूद वह सभी गंभीर रुप से घायल हैं। जिनका इलाज जारी है।
हादसे का मंजर दिल दहला देने वाला था
बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भयानक था कि VT KSS प्लेन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। विमान के क्रैश होते ही घटना स्थल पर कोहराम मच गया। खबर लगते ही ग्रामीणों ने यात्रियों और पायलटों को रेस्क्यू किया।
ओडिशा के मंत्री ने हादसे पर कही ये बात?
वहीं हादसे पर दुख जताते हुए ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी बी जेना ने कहा कि घटना की जानकारी DGCA को दी गई है। पायलट और यात्रियों को इलाज जारी है। घटना की वजह का पता लगाने की लिए जांच की जा रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

