बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी एक महीने की सैलरी (2.70 लाख रुपये) मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

पटना (बिहार) : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपनी एक महीने की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी। उन्होंने 2.70 लाख रुपये का चेक सौंपा है। एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अपनी एक महीने की सैलरी का चेक लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' में अपने सचिव लोकेश कुमार सिंह को सौंपा।

सैलरी दान कर सीएम ने की यह एक अपील

  • मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों और समाज के संपन्न वर्ग से एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर दान करें, ताकि आपदा के समय प्रभावित लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सके।
  • उन्होंने आगे कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष एक बहुत अहम जरिया है। अगर समाज के सक्षम लोग इसमें हिस्सा लेंगे, तो राहत और बचाव का काम और भी असरदार हो जाएगा।

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सैलरी

वहीं शुक्रवार को, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी बिहार के गंभीर बाढ़ हालात पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने "इस संकट की घड़ी में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी तीन महीने की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। यह रकम 6,35,000 रुपये है।" नवीन ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पहले ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को 550 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक मदद दे चुकी है। हर परिवार को 7,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

बिहार में 50 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित

  • केंद्र सरकार से मिल रही मदद का जिक्र करते हुए नवीन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। आखिर में, उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बिहार के सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार के 15 जिलों में बाढ़ से 49.67 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
  • इन प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया शामिल हैं।

कितनी है बिहार के सीएम की सैलरी?

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री को प्रतिमाह 2,15,000 रुपए वेतन के रूप में मिलते हैं, जिसमें तमाम प्रकार के भत्ते शामिल होते हैं।
  • सीएम को सैलरी के अलावा बड़ा सरकारी बंगला, लग्जरी गाड़ियाँ और आधिकारिक यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर व हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।