MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • इनकम 11 करोड़ और खर्च 60 करोड़? राहुल गांधी की 54 विदेश यात्राओं पर भाजपा का चौकाने वाला खुलासा

इनकम 11 करोड़ और खर्च 60 करोड़? राहुल गांधी की 54 विदेश यात्राओं पर भाजपा का चौकाने वाला खुलासा

BJP ने राहुल गांधी की 54 विदेशी यात्राओं पर बड़ा सवाल उठाया है-22 साल में 60 करोड़ खर्च बनाम 11 करोड़ घोषित आय। संबित पात्रा के आरोपों में CRPF “गुप्त यात्राओं” और सुरक्षा चूक का भी जिक्र। क्या यह सिर्फ राजनीतिक विवाद है या कोई बड़ा खुलासा?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 14 2026, 11:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Rahul Gandhi Foreign Trips: भारतीय राजनीति में एक बार फिर 'विदेशी दौरों' को लेकर घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के खर्च को लेकर एक ऐसा हमला बोला है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी की घोषित आय और उनके शानदार विदेशी दौरों के खर्च के बीच एक गहरी खाई है। BJP प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा (Sambit Patra) ने दावा किया कि पिछले लगभग 22 वर्षों में राहुल गांधी ने 54 निजी विदेश यात्राएं कीं, जिन पर करीब 60 करोड़ रुपये का खर्च आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X

आय बनाम व्यय: 11 करोड़ की कमाई और 60 करोड़ का खर्च?

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के पिछले 22 सालों के विदेशी दौरों का कच्चा चिट्ठा पेश किया। पात्रा ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने 2004 से अब तक लगभग 54 निजी विदेश यात्राएं की हैं। भाजपा के विश्लेषण के अनुसार, जहां निर्धारण वर्ष 2013-14 से 2022-23 के बीच राहुल की घोषित आय लगभग 11 करोड़ रुपये थी, वहीं इन यात्राओं पर अनुमानित खर्च 60 करोड़ रुपये के पार चला गया है। "यात्राएं सार्वजनिक हैं, लेकिन उनके लिए पैसा कहां से आया? पांच सितारा होटल, लग्जरी गाड़ियां और सहायकों का फौज-क्या यह सब 11 करोड़ की आय में संभव है?" पात्रा ने सवाल दागा।

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का सच! 

22 वर्षों में
54 विदेश यात्राएँ,
अनुमानित ₹60 करोड़ का खर्च,
जबकि उनकी घोषित आय ₹11 करोड़।#WhoFundsRahulpic.twitter.com/LCbui4VPhR

— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 14, 2026

Related Articles

Related image1
Rahul Gandhi: 'मोदी की पाबंदियों वाली अपील नाकामी का सबूत, अपनी गलतियां जनता पर थोप रहे PM'
Related image2
Rahul Gandhi on BJP: 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू, NDA अरबपतियों के साथ मिलकर चलाती है सरकार- राहुल गांधी
35
Image Credit : X

'गुप्त' मिशन: सुरक्षा एजेंसियों को भी रखा अंधेरे में?

भाजपा का हमला केवल पैसों तक सीमित नहीं रहा। पात्रा ने CRPF के कथित संदेशों का हवाला देते हुए दावा किया कि राहुल गांधी ने कई बार "गुप्त यात्राएं" की हैं, जिनकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को भी नहीं दी गई। इसमें इस साल 3 मई को मस्कट और ओमान की एक कथित अघोषित यात्रा का जिक्र किया गया, जिस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा, दिसंबर 2025 में लंदन-बर्लिन और लैटिन अमेरिका की 19 रातों की लंबी यात्राओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

45
Image Credit : X

संसद से नदारद, विदेशी धरती पर सक्रिय?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं ने संसद में राहुल गांधी की कम उपस्थिति को लेकर उन पर निशाना साधा है। भाजपा का तर्क है कि महत्वपूर्ण विधायी सत्रों के दौरान राहुल अक्सर विदेश में होते हैं, जो उनके संसदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीरता पर सवालिया निशान लगाता है। यह हमला उस समय और तेज हो गया है जब पीएम मोदी ने मध्य-पूर्व युद्ध के कारण आर्थिक दबावों को देखते हुए देशवासियों से 'स्वदेशी' अपनाने और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती की अपील की है।

55
Image Credit : X

कानूनी राहत और संसदीय मर्यादा का सवाल

हालांकि, राहुल गांधी को हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है, जहां उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की याचिका खारिज कर दी गई। लेकिन संसद के भीतर उनकी स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। कई बार उनके बयानों को रिकॉर्ड से हटाया गया है, जिसे सत्ता पक्ष 'मर्यादा का उल्लंघन' और विपक्ष 'आवाज दबाने की कोशिश' करार देता है। फिलहाल, कांग्रेस ने इन वित्तीय आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन आने वाले दिनों में यह 'खर्च बनाम आय' का विवाद एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
राहुल गांधी
संबित पात्रा
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चलती ट्रेन पर हमला-लोको पायलट लहूलुहान, इंजन के अंदर का वीडियो वायरल
Recommended image2
Now Playing
Yogi in Gonda: योगी के टारगेट पर 2-2 विधानसभा, 2027 से पहले CM का गेमचेंजर प्लान!
Recommended image3
Now Playing
Big Breaking: पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं Khan Sir
Recommended image4
Now Playing
बंगाल की राजनीति में भूचाल! TMC छोड़ने लगी नेताओं की लाइन, संदीपन साहा का बड़ा दावा- 'हम ही हैं...'
Recommended image5
Viral Video: भीषण गर्मी में कुत्तों के लिए मसीहा बना टैंकर चालक, जीत लिया सबका दिल
Related Stories
Recommended image1
Rahul Gandhi: 'मोदी की पाबंदियों वाली अपील नाकामी का सबूत, अपनी गलतियां जनता पर थोप रहे PM'
Recommended image2
Rahul Gandhi on BJP: 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू, NDA अरबपतियों के साथ मिलकर चलाती है सरकार- राहुल गांधी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved