BRICS Summit 2026 में ईरान-UAE नेताओं की मुलाकात पर ट्रंप ने कहा ‘I Don’t Care’। उन्होंने ईरान युद्ध, संभावित डील और तेल-गैसोलीन की कीमतों पर भी बड़ा बयान दिया।
नई दिल्ली में हुए BRICS Summit 2026 के दौरान ईरान और UAE के शीर्ष नेताओं की मुलाकात ने पश्चिम एशिया की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच हुई इस बातचीत को क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुलाकात पर बेहद संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी—“I don’t care.”
ईरान-UAE मुलाकात पर ट्रंप ने क्या कहा?
रविवार को आयरिश ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और UAE के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मुलाकात पर कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने इसे दोनों पक्षों का फैसला बताया।
यह भी पढ़ें: Viral Story: मेड की महीने की कमाई 60,000, सेविंग्स प्लान सुनकर उड़ गए इंजीनियरों के होश!
मिडटर्म चुनाव के बाद खत्म होगा युद्ध?
ट्रंप ने एक बार फिर उम्मीद जताई कि ईरान के साथ युद्ध इसी साल खत्म हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि नवंबर में होने वाले US Midterm Elections के तुरंत बाद लड़ाई समाप्त हो सकती है। उनके मुताबिक, युद्ध खत्म होने पर तेल और गैसोलीन की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।
ईरान डील चाहता है, लेकिन शर्त ट्रंप की
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है और लगातार संपर्क कर रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह ऐसी किसी डील के लिए तैयार नहीं हैं जो उनकी अपेक्षाओं के मुताबिक “सही डील” न हो।
BRICS बैठक के दौरान पेजेशकियन ने UAE के साथ बातचीत की। ईरान के मुताबिक, उसे UAE या दूसरे खाड़ी देशों से समस्या नहीं है। उसका मुख्य विरोध क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उनके इस्तेमाल को लेकर है। तेहरान का आरोप है कि इन्हीं ठिकानों से ईरान पर हमले किए गए।
BRICS Declaration में शांति पर जोर
BRICS नेताओं ने नई दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को सर्वसम्मति से अपनाया। इसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए संयम बरतने, आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा तथा देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की बात कही गई। घोषणा में बातचीत और कूटनीति के जरिए स्थायी शांति की कोशिश तेज करने का आह्वान किया गया।
यह भी पढ़ें: PM Modi से मिलने 900 KM दूर से आया बचपन का दोस्त, पुरानी यादें हुईं ताजा; देखें 5 खास PHOTOS
