BSEB 10th Result 2026 बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार रा रिजल्ट पास प्रतिशत 81.79%, रहा। यानि करीब 12 लाख स्टूडेंट्स पास हुए। बता दें कि इस साल करीब 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था। 

बिहार के लाखों छात्रों के लिए 29 मार्च का दिन खुशखबरी वाला है। क्योंकि आज रविवार को Bihar Board 10वीं (BSEB Matric) रिजल्ट 2026 आज घोषित कर दिया है। इस साल स्टेट में 81.79 परसेंट छात्र पास हुए है। वहीं जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 10वीं बोर्ड में बिहार टॉप किया है। यानिदोनों ही बेटियां 98.4% मार्क्स लेकर आई हैं।

बिहार 10वीं बोर्ड ने फिर बेटियों ने मारी बाजी

बता दें कि इस साल 2026 में बिहार के करीब 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी। जिसमें 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल हुए हैं। यानी 81.79 परसेंट छात्र पास हुए है। इनमें 6 लाख 01 हजार 390 छात्र पास हुए हैं तो वहीं 6,34,353 छात्राओं ने सफलता पाई है। लड़कों की अपेक्षा इस बार भी लड़कियां ज्यादा पास हुई हैं। बेटियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों से करीब 3% ज्यादा है।

कौन है बिहार 10वीं बोर्ड टॉपर सबरीन परवीन

बिहार 10वीं बोर्ड में टॉपर बनीं सबरीन परवीन वैशाली की रहने वाली हैं। पिता मो.सज्जाद आलम पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट में टायर की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी मां अंगूरी खातून हाउस वाइफ हैं। सबरीन अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। साथ ही उन्होंने कहा-कड़ी मेहनत और रेगुलर पढ़ाई से आप कठिन से कठिन सफलता पा सकते हो।

कौन हैं बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर पुष्पाजंलि

बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर पुष्पाजंलि कुमारी जमुई की रहने वाली हैं। जो जिले के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं। उनके पिता पिता सरकारी स्कूल के टीचर हैं तो वहीं मां हाउस वाइफ हैं। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। उन्होंने भी अपनी सफलता का राज कड़ी मेहनत और सही टीचर का मार्गदर्शन बताया है।