मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चौंकाने वाली घटना सामने आई। वरमाला की रस्म के समय दुल्हन अचानक मंच से उतरकर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई और उसे ही वरमाला पहना दी। यह देख सभी मेहमान हैरान रह गए और शादी वहीं रुक गई। 

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश). अक्सर सुनने को मिलता है कि दुल्हन ने मंडप में दूल्हे के अफेयर या दहेज की वजह से शादी करने इंकार कर दिया। लेकिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक अलग ही मामला सामने आया है, जो हिंदी फिल्मों देखने को मिलता है। यहां वरमाला की रस्में निभाई जा रही थीं, दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर थे। लेकिन अचानक दुल्हन ने मंच से उतरकर दौड़ लगा दी और प्रेमी के गले में जयमाला डाल दी। जिसने यह अनोखा दृश्य देखा वह हैरान था, तो किसी ने इस मूवमेंट को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो शेयर कर दिया। जो वायरल हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छिंदवाड़ा की शादी बनी सनसनी

दरअसल, यह अनोखा मामला छिंदवाड़ा जिले के परासिया से मुजावर गांव का है। जहां दूसरे गांव का दूल्हा 27 अप्रैल को बारात लेकर आया था। डीजे के साथ बारात लगी और लड़की वालों ने स्वागत-सत्कार किया। क्योंकि यह विवाह दोनों के परिवारों की सहमति से हो रहा था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वरमाला की रस्म के बीच में अचानक दुल्हन कुछ ऐसा करेगी। फिर क्या था दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई। अब पीड़ित युवक और उसके परिवार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई और कठोर कार्रवाई के साथ न्याय की गुहार लगाई है।

दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में माला डाल भागी दुल्हन

बता दें कि दूल्हा-दुल्हन वरमाला की स्टेज तक पहुंच गए थे। दोनों के हाथ में अपनी अपनी वरमालाएं थीं। वहीं पास में खड़े पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे तो दुल्हन की सहेली पास खड़ी थीं। कुछ ही मिनट बाद वह दूल्हे के गले में माला पहनकार अपना जीवन साथ चुनने वाली थी। लेकिन अचानक ऐसा हुआ कि उसे उसका पुराना प्रेमी दिख गया। फिर क्या था वह दौड़ते हुए स्टेज से उतरी और प्रेमी के पास जाकर उससे लिपट गई और रोने लगी। फिर देखते ही देखते उसने प्रेमी के गले में वरमाला पहना दी। यह देख जहां मेहमान हैरान थे तो वहीं लड़की के परिजनों ने लड़के को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

वीडियो में देखिए दूल्हे को छोड़कर भागी दुल्हन

Scroll to load tweet…