MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • चमत्कार: 55 दिन बाद कोमा से बाहर आया 8 साल का बच्चा, दोस्तों की 1 तरकीब ने कैसे बचाई जिंदगी

चमत्कार: 55 दिन बाद कोमा से बाहर आया 8 साल का बच्चा, दोस्तों की 1 तरकीब ने कैसे बचाई जिंदगी

China Miracle Boy Story: जाको राखे साइयां मार सके ना कोय, यह कहावत उस वक्त चरितार्थ हो गई जब 2 महीने से कोमा में रहे एक 8 साल के बच्चे को होश आ गया। इस चमत्कार की चर्चा हर तरफ हो रही है। आखिर क्या है पूरा मामला? 

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 29 2026, 11:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ChatGPT

8 साल के लियू के लिए काम कर गई ये एक चीज

चीन के हुनान प्रांत के यूयांग शहर में एक 8 साल के बच्चे के साथ चमत्कार देखने को मिला। 55 दिनों तक कोमा में रहने के बाद बच्चा होश में आ गया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे का नाम लियू चुक्सी है, जिसने अपने क्लासमेट्स के दिल छू लेने वाले वीडियो मैसेज पर रिस्पांस किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : Getty

कार एक्सीडेंट के बाद कोमा में चला गया था लियू चुक्सी

रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2025 में लियू एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गया था। हादसे में उसके दिमाग और फेफड़ों में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने बताया था कि उसकी हालत बेहद नाजुक है और उसके होश में आने की संभावना बहुत कम है।

Related Articles

Related image1
इटली के इस गांव में हुआ चमत्कार, 30 साल बाद गूंजी किलकारी
Related image2
चमत्कार: 74 यात्रियों वाले प्लेन में लैपटॉप बम से सुसाइड अटैक लेकिन मारा गया सिर्फ हमलावर
37
Image Credit : Getty

मां ने नहीं मानी हार, अपनाया अनोखा तरीका

हालांकि, लियू की मां ने उम्मीद नहीं छोड़ी। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने बच्चे को क्लासरूम की आवाजें, स्कूल का म्यूजिक और दोस्तों के मैसेज सुनाने शुरू किए। इस ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग का मकसद बच्चे के दिमाग को परिचित आवाजों से जोड़ना था, ताकि उसकी रिकवरी में मदद मिल सके।

47
Image Credit : our own

क्लासमेट्स के मैसेज ने छू लिया दिल

रिपोर्ट के मुताबिक, एक क्लासमेट ने वीडियो में कहा, चुक्सी, जल्दी ठीक हो जाओ। चलो साथ में फुटबॉल खेलते हैं। एक दूसरे बच्चे ने भावुक संदेश दिया, हम सब तुम्हें बहुत याद करते हैं। अगर तुम हमें सुन सकते हो, तो प्लीज अपनी आंखें खोलो। एग्ज़ाम आ रहे हैं, हम तुम्हारे लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

57
Image Credit : Getty

45वें दिन पहला रिस्पांस, 55वें दिन आया होश

45वें दिन, लियू ने अपनी पलकों को हिलाकर प्रतिक्रिया देना शुरू किया। कुछ दिन बाद जब उसने अपने टीचर की आवाज सुनी, तो वह मुस्कुराया। 55वें दिन, लियू पूरी तरह होश में आ गया और उसने अपना बायां हाथ हिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद लियू के क्लासमेट्स उसे अस्पताल में मिलने आए। उसके टीचर ने माहौल हल्का करने के लिए होमवर्क से छूट देने को लेकर मजाक भी किया, जिससे सबकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

67
Image Credit : ChatGPT

मां हुईं भावुक, बोलीं-यह वाकई चमत्कार है

बेटे की रिकवरी देखकर लियू की मां भावुक हो गईं। उन्होंने मीडिया से कहा, मैंने आखिरकार बादलों के पीछे सूरज देख लिया। सच में एक चमत्कार हुआ है। उन्होंने डॉक्टरों, टीचरों और बच्चों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका अनुभव दूसरे परिवारों को भी हिम्मत और उम्मीद देगा।

77
Image Credit : ChatGPT

जब काम न आए दवा तो दुआ-चमत्कार पर छोड़ दें सबकुछ

इस कहानी पर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, छोटे लड़के को मुस्कुराते देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। उसकी मां की हिम्मत को सलाम। एक अन्य यूजर ने कहा, कुछ चीजें दवाओं से नहीं समझाई जा सकतीं। उन्हें प्यार और चमत्कारों पर छोड़ देना चाहिए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
विश्व समाचार
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई भयंकर डांट? CJI Surya Kant ने मार्च पर क्या कहा?
Recommended image2
Now Playing
Central Park में एक मुसलमान ने बजा दी Abhijeet Dipke-Neha Bora की बैंड। CJP Protest Update
Recommended image3
Now Playing
Lehra Do Tiranga: सेंट्रल पार्क में CJP का तिरंगा कॉल, छावनी बना संसद मार्ग-कनॉट प्लेस और जनपथ
Recommended image4
Now Playing
Shardiya Navratri 2026: कब है शारदीय नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि? यहां जानें सही डेट
Recommended image5
Now Playing
CJP Latest News: कनॉट प्लेस में CJP का 'तिरंगा लहराओ' कॉल, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात!
Related Stories
Recommended image1
इटली के इस गांव में हुआ चमत्कार, 30 साल बाद गूंजी किलकारी
Recommended image2
चमत्कार: 74 यात्रियों वाले प्लेन में लैपटॉप बम से सुसाइड अटैक लेकिन मारा गया सिर्फ हमलावर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved