Vijay and Trisha : अचानक साथ नजर आए विजय और तृषा, सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा? तमिलनाडु में इस मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं, आखिर किसके घर पहुंचे विजय? चेन्नई में क्या हुआ कि पहुंच गए दोनों सितारे?
Mohini Mani Passed Away : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, तमिल सुपरस्टार और प्रोफेशनल रेसर अजित कुमार के घर पहुंचे। मौका था एक्टर की मां के निधन का।शनिवार शाम को विजय और तृषा एक ही कार में अजित के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे. सामने आई तस्वीरों में मुख्यमंत्री विजय के हाथ में फूलों की माला भी दिखी. अजित कुमार ने खुद घर के बाहर आकर विजय और तृषा का अभिवादन किया, जिसके बाद वे अंदर गए।

साउथ इंडस्ट्री में छाया मातम, फैंस हुए भावुक
- आपको बता दें कि अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को 85 साल की उम्र में निधन हो गया. वह उम्र से जुड़ी बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं.
- मां के निधन की खबर मिलते ही अजित कुमार शहर पहुंचे और चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित अपने इंजामबक्कम-पलावाक्कम वाले घर गए, ताकि अपनी मां को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।
- मोहिनी मणि के निधन की खबर के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री के लोग, राजनेता और फैंस लगातार एक्टर और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं.
- मुख्यमंत्री विजय ने मोहिनी मणि के निधन पर एक शोक संदेश भी जारी किया।
सीएम विजय ने लिखी भावुक पोस्ट
- उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त, एक्टर थिरु. अजित कुमार की मां श्रीमती मोहिनी अम्मैयार के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को सर्वशक्तिमान के चरणों में शांति मिले. मैं अपने दोस्त, थिरु. अजित कुमार, जिन्होंने अपनी मां को खो दिया है, जो हर कदम पर एक ढाल बनकर उनके साथ खड़ी रहीं, और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं."
- परिवार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, अंतिम संस्कार रविवार को चेन्नई में परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा. (ANI)


