MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • 10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़

10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मयाली नेचर कैंप में 10 रुपये का टिकट लेकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लिया। नए साहसिक खेलों की शुरुआत के साथ पर्यटन के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने का संदेश दिया।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 05 2026, 04:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के नए रास्ते
Image Credit : Asianet News

पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के नए रास्ते

रायपुर। बदलते दौर में पर्यटन सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत जरिया बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे व्यवहार में उतारते हुए एक सशक्त संदेश दिया। बुधवार को मुख्यमंत्री एकदम अलग अंदाज़ में जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने आम नागरिकों की तरह 10 रुपये का टिकट कटाकर न सिर्फ प्रवेश किया, बल्कि साहसिक खेलों का खुद अनुभव भी लिया।

मुख्यमंत्री का यह कदम सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि नियमों के पालन, समानता और जवाबदेही का प्रतीक माना जा रहा है। उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

25
प्रकृति आधारित पर्यटन से मजबूत हो रही स्थानीय अर्थव्यवस्था
Image Credit : Asianet News

प्रकृति आधारित पर्यटन से मजबूत हो रही स्थानीय अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री साय ने मयाली नेचर कैंप में विकसित अधोसंरचनाओं, सुरक्षा प्रबंधों और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति आधारित पर्यटन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के लिए आय और रोजगार के नए अवसर पैदा करता है।

उनका कहना था कि साहसिक खेलों के बढ़ते आकर्षण से गाइड, प्रशिक्षक, तकनीकी स्टाफ और सेवा क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को स्थायी रोजगार मिल सकता है।

Related Articles

Related image1
कौन हैं सुधीर मेहता जिन्होंने मुंबई-पुणे जाम से बचने निकाला अनोखा आइडिया
Related image2
CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश
35
चार नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का औपचारिक शुभारंभ
Image Credit : Asianet News

चार नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का औपचारिक शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप में चार नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने स्वयं स्पोर्ट्स मोटर बाइक (एटीवी) चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया। इसके बाद बंदूक से सटीक निशाना साधते हुए बैलून शूटिंग, आर्चरी शूटिंग में तीर चलाकर निशाना साधना और माउंटेन साइक्लिंग की शुरुआत कर उन्होंने युवाओं को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

इसके अलावा नेचर कैंप में वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के हाथों हुआ।

45
युवाओं के कौशल को मिला मंच
Image Credit : Asianet News

युवाओं के कौशल को मिला मंच

कार्यक्रम के दौरान वॉल क्लाइंबर तेज सिंह और तेजल भगत ने मुख्यमंत्री के समक्ष वॉल क्लाइंबिंग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने उनकी खुले दिल से सराहना की। मुख्यमंत्री बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाते नजर आए और स्टेट ड्राइव व ऑफ साइड पर आकर्षक शॉट लगाकर खेल के प्रति अपनी रुचि दिखाई।

55
कैक्टस गार्डन का भी किया अवलोकन
Image Credit : Asianet News

कैक्टस गार्डन का भी किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का भ्रमण भी किया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं। वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दौरा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक स्पष्ट संदेश था कि पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स आने वाले समय में रोजगार का बड़ा माध्यम बन सकते हैं। सरकार की यह पहल छत्तीसगढ़ को साहसिक पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
छत्तीसगढ़ समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ghaziabad Sisters Suicide: क्या घर में होता था शारीरिक शोषण, सुसाइड नोट में कई चौंकाने वाले खुलासे
Recommended image2
कौन हैं सुधीर मेहता जिन्होंने मुंबई-पुणे जाम से बचने निकाला अनोखा आइडिया
Recommended image3
CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश
Recommended image4
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज
Recommended image5
पति-पत्नी का ये रोमांटिक Video मचा रहा धमाल, आप भी देखिए नजरे नहीं हटा पाएंगे
Related Stories
Recommended image1
कौन हैं सुधीर मेहता जिन्होंने मुंबई-पुणे जाम से बचने निकाला अनोखा आइडिया
Recommended image2
CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved