Ranchi Airport Lounge Food Cockroach Incident:  क्या एयरपोर्ट लाउंज में परोसा जा रहा खाना सुरक्षित है? क्या रांची एयरपोर्ट लाउंज में खाने में कॉकरोच मिला है? क्या भारी फीस लेने वाले वीआईपी लाउंज में साफ-सफाई सिर्फ दिखावा है? एयरपोर्ट लाउंज में खाने में कॉकरोच मिलने के मामले पर एयरपोर्ट प्रबंधन क्या कार्रवाई करेगा?

Cockroach Found in Lounge Food Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट के एआईआरआर (AIRR) लाउंज की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। कारोबारी और यात्री सुरेश पोद्दार ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि रांची एयरपोर्ट के लाउंज में परोसे गए खाने में कॉकरोच मिला। पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीरों में चावल की प्लेट में साफ तौर पर एक कॉकरोच दिखाई दे रहा है, जिसके बाद एयरपोर्ट की खानपान व्यवस्था और साफ-सफाई पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सुरेश पोद्दार की ओर से शेयर फोटो में रांची एयरपोर्ट के लाउंज में उस खाने की प्लेट को साफ देखा जा सकता है, जिसमें कॉकरोच मिलने की शिकायत की गई है। शिकायत फॉर्म में पैसेंजर का नाम अपूर्वा पोद्दार है। पैसेंजर ने इसे “Very Much Disappointing” बताते हुए मौके पर ही फीडबैक फॉर्म भरकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्लेट में चावल, दाल और सब्जी परोसी गई थी, लेकिन चावल के बीच एक कॉकरोच पड़ा हुआ था। नीेचे देखें फोटो और वीडियो-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फीडबैक फॉर्म में भी दर्ज कराई शिकायत

पोस्ट में साझा किए गए फीडबैक फॉर्म में अपूर्वा पोद्दार ने साफ तौर पर खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि इस तरह की लापरवाही एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील और प्रतिष्ठित स्थान पर बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हो सकती। तस्वीरों में लाउंज स्टाफ भी नजर आ रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिकायत तत्काल मौके पर ही की गई थी। हालांकि, अब तक एयरपोर्ट प्रबंधन या लाउंज संचालक की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने एयरपोर्ट प्रशासन और लाउंज प्रबंधन को जमकर घेरा। कई यूजर्स ने कहा कि यात्रियों से भारी शुल्क लेने वाले लाउंज में अगर खाने की यह स्थिति है, तो आम यात्रियों की सुरक्षा का क्या होगा। लोगों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से मामले की जांच कराने और जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि रांची एयरपोर्ट प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है और यात्रियों का भरोसा दोबारा कैसे कायम करता है।