INDIA Bloc Meeting :  INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले किसने बढ़ा दी गठबंधन की टेंशन? INDIA ब्लॉक की मीटिंग में कौन कौन से तीन दल नहीं होंगे शामिल? सहयोगियों की नाराजगी से घिरी कांग्रेस, बैठक में क्या होगा?

नई दिल्ली: INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी. राजा ने सोमवार को कहा कि लेफ्ट पार्टियां केरलम विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के खिलाफ दिए गए बयानों का मुद्दा उठाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

INDIA ब्लॉक गठबंधन के पास नहीं कोई एजेंडा?

  • डी. राजा ने ANI को बताया कि INDIA ब्लॉक के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभी तक बैठक का एजेंडा नहीं बताया है।
    CPI नेता ने कहा, "काफी लंबे समय के बाद INDIA ब्लॉक की बैठक होने जा रही है। DMK को छोड़कर 23 पार्टियां इसमें शामिल होंगी। मल्लिकार्जुन खड़गे INDIA ब्लॉक के अध्यक्ष हैं और हमें उनके ऑफिस से जानकारी मिलती है। लेकिन अभी तक कोई खास एजेंडा या मुद्दे हमें नहीं पता हैं। लेफ्ट के अपने मुद्दे हैं और वह उन्हें उठाएगा।
  • उन्होंने आगे कहा, "एक मुद्दा यह है कि केरलम चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने लेफ्ट की ईमानदारी पर ही सवाल उठा दिए। कहा गया कि 'लेफ्ट का बीजेपी के साथ गठबंधन है'। ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। आपसी भरोसा होना चाहिए। अगर एक-दूसरे के लिए सम्मान और भरोसा ही नहीं होगा, तो हम मिलकर आंदोलन कैसे खड़ा करेंगे? 
  • INDIA ब्लॉक 'देश बचाओ, बीजेपी हटाओ' के संकल्प के साथ बना था। हम देश बचाने और बीजेपी को हराने के लिए क्या कर रहे हैं? इस पर हम चर्चा करेंगे। CPI(M) ने भी केरलम विधानसभा चुनाव के दौरान अपने नेतृत्व के खिलाफ "योजनाबद्ध अभियान" को लेकर कांग्रेस से अपनी चिंता जताई है, लेकिन पार्टी ने फैसला किया है कि सांसद जॉन ब्रिटास INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे।

Scroll to load tweet…

DMK ने भी सीएम विजय की वजह से बनाई दूरी

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) इस बैठक में शामिल नहीं होगी, क्योंकि कांग्रेस ने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) से हाथ मिलाने के बाद पार्टी के साथ अपनी पुरानी साझेदारी खत्म कर दी थी।

केजरीवाली की आप भी बैठक में नहीं होगी शामिल?

इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पिछले साल INDIA ब्लॉक छोड़ दिया था। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "हम INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए AAP के बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।