Bankipur Datia Election Result: 30 जुलाई को दतिया में हुई उपचुनाव की वोटिंग की आज 3 अगस्त को गिनती हो रही है। मतगणना में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। वहीं आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव भी बढ़त बनाए हुए हैं। जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बनता जा रहा है।
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। BJP के प्रत्याशी आशुतोष और कांग्रेस कैंडिडेट घनश्याम सिंह के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। अब तक तीन राउंड की गिनती हो चुकी है। पहले बीजेपी ने लीड बनाई तो दूसरे राउंड में कांग्रेस आगे निकल गई। वहीं तीसरे फेस में फिर भाजपा लीड कर रही है। इसी दौरान एक तीसरे पार्टी के उम्मीदवार दामोदर सिंह यादव भी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। जो बीजेपी और कांग्रेस के लिए कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अगर वह जीत नहीं पाए तो किसी ना किसी का खेल तो जरूर बिगाड़ेंगे।
कौन हैं दामोदर सिंह?
- दरअसल, दतिया उपचुनाव में टक्कर दे रहे दामोदर सिंह यादव आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कैंडिडेट हैं। साथ ही वह भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागिना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण' के बेहद करीबी माने जाते हैं। बताया जाता है कि वह मध्य प्रदेश बहुजन समाज के उभरते हुए चेहरे हैं। जो पार्टी में राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य भी हैं।
- 47 साल के दमोदर सिंह यादव सरकार कर्मचारी हैं। वह पेशे से एक शिक्षक हैं। बताया जाता है कि दतिया जिले में शिक्षा विभाग में उनकी गहरी पकड़ है। जिले के सभी टीचर उनको पसंद करते हैं। अगर संपत्ति की बात की जाए तो वह1,16,41,628 ~1 के मालिक हैं।
दतिया-ग्वालियर में यादव समाज के बड़े नेता
बता दें कि दामोदर यादव की दतिया-ग्वालियर क्षेत्र में गहरी पकड़ है। वह यहां यदुवंशी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं । हाल ही में उन्होंने बागेश्वर धाम के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी, जिससे उनकी पहचान "पाखंड विरोधी" नेता के रूप में बनी है।
कौन जीतेगा दतिया का दंगल
बता दें कि दतिया उपचुनाव में दूसरे राउंड की गिनती हो चुकी है, जिसका रिजल्ट भी आ गया है। इसमें बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष दूसरे राउंड में पीछे हो गए हैं। उनको पहले सेकंड राउंड में 3502, कांग्रेस को 3921 जबकि आजाद समाज पार्टी को 2412 वोट मिले हैं। जबकि पहले राउंड की गिनती में बीजेपी को 4541, कांग्रेस को 3367 जबकि आजाद समाज पार्टी को 1917 वोट मिले हैं। हालांकि अभी की राउंड की गिनती होगी, उसके बाद ही तय होगा कि दतिया का दंगल कौन जीतता है।
दतिया विधानसभा
मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के मुताबिक, दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,20,410 वोटर हैं. इनमें 1,16,116 पुरुष, 1,04,284 महिला और 10 अन्य कैटेगरी के वोटर शामिल हैं। कुल 291 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें 185 ग्रामीण और 106 शहरी इलाकों में हैं।इनमें से 233 को क्रिटिकल (संवेदनशील) और 28 को वल्नरेबल (अति संवेदनशील) के तौर पर पहचाना गया है।


