MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • दिल, लीवर, किडनी और आंखें... CM रेखा गुप्ता के इस फैसले ने खींचा सबका ध्यान

दिल, लीवर, किडनी और आंखें... CM रेखा गुप्ता के इस फैसले ने खींचा सबका ध्यान

Rekha Gupta Organ Donation: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी के जन्मदिन पर अंगदान का संकल्प लिया और सरकारी पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने कई अंगों और ऊतकों के दान की इच्छा जताई।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 17 2026, 05:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
PM Modi के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता का बड़ा संकल्प
Image Credit : X

PM Modi के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता का बड़ा संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक ऐसा संकल्प लिया, जिसका असर राजनीति से कहीं आगे स्वास्थ्य और समाज से जुड़ा है। उन्होंने अंगदान पोर्टल लॉन्च करते हुए खुद अंगदान करने का संकल्प लिया। सरकार की ओर से इसे अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल के तौर पर पेश किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
दिल से लेकर आंखों तक दान का संकल्प
Image Credit : X

दिल से लेकर आंखों तक दान का संकल्प

रेखा गुप्ता ने दिल, आंत, अग्न्याशय, लीवर, किडनी और फेफड़ों समेत कई अंगों के दान की इच्छा जताई है। इसके अलावा हाथ और आंख की कॉर्निया भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने हड्डियां, हार्ट वाल्व, त्वचा, कार्टिलेज, लिगामेंट, टेंडन, रक्त वाहिकाएं और एमनियन जैसे ऊतकों के दान का भी संकल्प लिया है।

Related Articles

Related image1
PM Modi Birthday: 'आप कृष्ण, मैं सुदामा', 76वें जन्मदिन पर बचपन के दोस्त की भावुक चिट्ठी
Related image2
PM Modi Birthday: दिल्ली में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, 2,500 यूनिट का लक्ष्य
36
अंगदान पोर्टल भी हुआ लॉन्च
Image Credit : X

अंगदान पोर्टल भी हुआ लॉन्च

दिल्ली सरकार ने इसी मौके पर अंगदान के लिए सरकारी पोर्टल शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पोर्टल पर पहली डोनर बनेंगी। सरकारी जानकारी के मुताबिक अंगदान से अंग विफलता या ऊतक क्षति से जूझ रहे मरीजों की जिंदगी बचाने या उनकी स्थिति बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

46
अंगदान में सहमति और मेडिकल जांच जरूरी
Image Credit : X

अंगदान में सहमति और मेडिकल जांच जरूरी

अंगदान केवल घोषणा भर नहीं है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डोनेशन के लिए निर्धारित सहमति प्रक्रिया जरूरी होती है और प्रत्यारोपण से पहले मेडिकल जांच के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि अंग सुरक्षित और उपयुक्त हैं। मृतक दाता के मामले में परिवार की सहमति की भी भूमिका होती है।

56
जरूरतमंद मरीजों के लिए उम्मीद
Image Credit : X

जरूरतमंद मरीजों के लिए उम्मीद

अंगदान का महत्व उन मरीजों के लिए सबसे ज्यादा है, जिन्हें अंग प्रत्यारोपण की जरूरत होती है। दिल्ली सरकार के अंगदान पोर्टल पर संभावित दाताओं और ट्रांसप्लांट से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। सरकार के मुताबिक इसका उद्देश्य प्रक्रिया और उपलब्ध सहायता को लेकर लोगों तक जानकारी पहुंचाना भी है।

66
एक संकल्प, बड़ा सामाजिक संदेश
Image Credit : X

एक संकल्प, बड़ा सामाजिक संदेश

रेखा गुप्ता का अंगदान संकल्प ऐसे समय सामने आया है, जब दिल्ली सरकार ने 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान भी शुरू किया है। अभियान में रक्तदान और अंगदान जागरूकता सहित कई जनसेवा कार्यक्रम शामिल हैं। ऐसे में उनका व्यक्तिगत डोनेशन pledge इस अभियान के स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा वाले पहलू को सामने लाता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
दिल्ली समाचार
रेखा गुप्ता
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
क्यों छलक पड़े Nirmala Sitharaman के आंसू, भरी सभा में खुद को नहीं पाई रोक
Recommended image2
दिशा सालियन केस: बेटे का नाम आने पर उद्धव ठाकरे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, किसे दे डाली चेतावनी
Recommended image3
Kanpur News: रात में अचानक गायब हो गया बाइक सवार, CCTV देखा तो लोगों के उड़ गए होश
Recommended image4
Now Playing
सड़कों पर मलबा ही मलबा... गिरने लगे घर, सिक्किम में कुदरत का खौफनाक कहर! । LANDSLIDE IN SIKKIM!
Recommended image5
Ghaziabad School Van Crash: गाजियाबाद में 5 फीट नीचे गिरी स्कूल वैन, CCTV वीडियो वायरल
Related Stories
Recommended image1
PM Modi Birthday: 'आप कृष्ण, मैं सुदामा', 76वें जन्मदिन पर बचपन के दोस्त की भावुक चिट्ठी
Recommended image2
PM Modi Birthday: दिल्ली में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, 2,500 यूनिट का लक्ष्य
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved