Delhi Crime News : दिल्ली के मंडावली इलाके से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना आई है। जहां एक आरोपी ने चलती कार में महिला से हैवानियत की कोशिश की। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए यह घिनौना सच वीडियो में कैद कर लिया।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां मंडावली इलाके में एक 24 वर्षीय महिला के साथ चलती कार में रेप करने की कोशिक की गई। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी मोमोज खिलाने के बहाने कार में बैठाकर ले गया और सीएनजी भरवाने की बात कहकर गाड़ी को एक सुनसान इलाके की तरफ ट्रर्न कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चलती कार में बनाने लगा संबंध?

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती थी, इसलिए उसके साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। लेकिन वह ऐसा कुछ करेगा यह नहीं सोचा था। युवती ने बताया कि वह अश्लील बातें करने लगा और मेरे शरीर को जगह जगह छूने लगा और शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर दी। इस दौरान उसने मुझे बदनाम और जान से मारने की धमकियां भी दीं।

"सिर्फ दो मिनट लगेंगे…

महिला ने बताया कि मैंने इस दौरान आरोपी का एक चुपके से वीडियो भी बनाती रही। महिला वीडियो में हिलती-डुलती और गुहार लगाते भी दिख रही है। इतना ही नहीं महिला यह कहते हुए भी नजर आ रही है कि अगर आप मेरे करीब आए तो मैं गाड़ी से कूदकर अपनी जान दे दूंगी। मैं तुम्हे अपने शरीर को छूने नहीं दूंगी। लेकिन आरोपी रूकने बजाए और गंदी गंदी बातें करते नजर आ रहा है। आरोपी कहता है कि क्यों इतना परेशान हो रही हो "सिर्फ दो मिनट लगेंगे। इतना ही नहीं महिला पूरे वीडियो में दोहराती है और उस आदमी पर झूठ बोलने का आरोप लगाती है। वीडियो में गालियों और यौन उत्तेजक टिप्पणियों की भरमार है।

आरोपी महिला का बेहद करीबी

बता दें कि महिला ने आरोपी की पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया। इसी शिकायत के आधार पर मंडावली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी उसका परिचित है।