Delhi Heatwave Alert: 20 मई 2026 को दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार तापमान 45°C तक पहुंचने का अनुमान है। जानिए कब सबसे ज्यादा खतरनाक रहेगी गर्मी, क्या है मौसम विभाग की चेतावनी।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में 20 मई 2026 को भीषण गर्मी और हीटवेव (Heatwave) का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी में अगले कई दिनों तक राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान करेगी और दोपहर होते-होते लू का असर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिन ही नहीं रात में भी उमस और गर्म हवा

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में लगातार कई दिनों तक 44 से 45 डिग्री तापमान बने रहने से ‘हीट आइलैंड इफेक्ट’ तेजी से बढ़ सकता है। इसका असर रात के तापमान पर भी पड़ेगा और लोगों को देर रात तक उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर में रहने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।

मई 2026 बन जाएगा राजधानी का सबसे गर्म महीना

IMD के 7 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 25 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है और शुष्क हवाएं गर्मी को और ज्यादा खतरनाक बना सकती हैं। अगर मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो मई 2026 राजधानी के सबसे गर्म महीनों में दर्ज हो सकता है। बढ़ती गर्मी का असर बिजली और पानी की मांग पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

दिल्ली का 7 दिन का तापमान फोरकास्ट

तारीखअधिकतम तापमान
19 मई45°C
20 मई 45°C
21 मई 44°C
22 मई44°C
23 मई 44°C
24 मई 44°C
25 मई 44°C