व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप पत्रकारों पर भड़क गए। उन्होंने CNN रिपोर्टर को 'लूजर' कहा। ट्रंप ने MSNOW के पत्रकार का सवाल लेने से मना करते हुए नेटवर्क को फेक बताया। इस तीखी बहस का वीडियो चर्चा में है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर पत्रकारों के साथ तीखी बहस को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप का गुस्सा उस वक्त भड़क गया, जब CNN की रिपोर्टर कैटलन कॉलिन्स ने उनसे रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी को लेकर सवाल पूछा। ट्रंप ने सवाल का जवाब देने के बजाय मैसी को 'लूजर' कहा और CNN रिपोर्टर पर भी निशाना साधते हुए उन्हें 'लूजर' कह दिया। इतना ही नहीं, ट्रंप ने नेटवर्क की रेटिंग पर भी तंज कसा। इसके बाद MSNOW के एक पत्रकार ने सवाल पूछने की कोशिश की तो ट्रंप ने उसका सवाल लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने MSNOW को फेक नेटवर्क और मजाक तक कह दिया। व्हाइट हाउस में हुई इस पूरी बहस का वीडियो अब चर्चा में है। देखिए ट्रंप और पत्रकारों के बीच हुई तीखी नोकझोंक।













