Pawan Kalyan Divorce : साउथ सुपर स्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने तीन शादियां की हैं। लेकिन, तीसरी बीवी से उन्होंने तलाक ले लिया है। जानिए उनकी तीनों पत्नियों से उन्हें कितने बच्चे हैं और उनके नाम और पूरी फैमिली डिटेल।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण अपनी फिल्मों और राजनीतिक सफर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फिलहाल उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से तलाक लिया है। दोनों ने आपसी सहमति से शादी के 13 साल बाद अलग होने का फैसला किया। इस मौके पर जानते हैं पवन कल्याण के तीन पत्नियों से टोटल कितने बच्चे हैं और उनके क्या नाम हैं?
तीन पत्नियों से टोटल पवन कल्याण के चार बच्चे
पवन कल्याण की पहली पत्नी नंदिनी, दूसरी पत्नी रेणु देसाई और तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा हैं। तीनों से उन्हें कुल चार बच्चे हैं। हालांकि, उनकी पहली पत्नी नंदिनी से कोई बच्चा नहीं है। दूसरी पत्नी रेणु देसाई से उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई। वहीं तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा से भी उनके दो बच्चे हैं।
जानिए पवन कल्याण के चारों बच्चों की कहानी
- अकीरा नंदन (Akira Nandan): पवन कल्याण और रेणु देसाई के बेटे हैं। उनका जन्म 2004 में हुआ था। अकीरा को फिल्मों और संगीत में दिलचस्पी है। वे कई बार अपनी मां और पिता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं।
- आध्या (Aadhya): पवन कल्याण की बेटी हैं। उनका जन्म 2010 में हुआ था। आध्या अपनी मां रेणु देसाई के साथ रहती हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
- साल 2012 में पवन और रेणु का तलाक हो गया था, लेकिन दोनों अपने बच्चों की परवरिश में जिम्मेदारी निभाते हैं।
- पोलेना अंजना पवनोवा, अन्ना लेझनेवा की पहली शादी से बेटी हैं। पवन कल्याण ने उन्हें अपनाया और अपने परिवार का हिस्सा बनाया। वह पवन के साथ भी कई सार्वजनिक मौकों पर नजर आ चुकी हैं।
- मार्क शंकर पवनोविच, पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा के बेटे हैं। उनका जन्म साल 2017 में हुआ था। मार्क की पढ़ाई सिंगापुर में हुई है।














