NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग पर संदिग्ध चीनी महिला से संबंध का आरोप है। ट्रंप ने हुआंग को ईमानदार बताते हुए उन पर भरोसा जताया। हुआंग ने महिला के जासूस होने की जानकारी से इनकार किया है। FBI और कंपनी बोर्ड इस मामले की जांच कर रहे हैं।

अमेरिका की दिग्गज चिप कंपनी NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि हुआंग के एक चीनी कारोबारी महिला से करीबी संबंध थे, जिस पर अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को बीजिंग के साथ जानकारी साझा करने का संदेह है। इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि वह जेन्सेन हुआंग को लंबे समय से जानते हैं और उन्हें एक ईमानदार व्यक्ति मानते हैं। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने सोमवार को हुआंग से फोन पर बात भी की थी। हुआंग ने उनसे कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि संबंधित महिला जासूस थी। ट्रंप ने कहा कि उन्हें हुआंग की बात पर भरोसा है। साथ ही उन्होंने बताया कि FBI भी मामले के एक अन्य पहलू की जांच कर रही है। उधर, NVIDIA के बोर्ड ने भी जांच शुरू की है।

YouTube video player