MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत पर घटाया टैरिफ, जानें अब कितने प्रतिशत; मोदी बोले-धन्यवाद

ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत पर घटाया टैरिफ, जानें अब कितने प्रतिशत; मोदी बोले-धन्यवाद

अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25% रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए दी। इसके साथ ही अब भारत पर कुल 43% टैरिफ रह गया है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Feb 02 2026, 11:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X@USAmbIndia

पहले भारत पर था 50% टैरिफ

इस फैसले के बाद भारत पर कुल टैरिफ 50% से घटकर 43% हो गया है। इससे पहले अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट कर बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच बातचीत हुई है। हालांकि, रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ पर अभी कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

27
Image Credit : X

अगस्त 2025 में अमेरिका ने 2 बार लगाया था टैरिफ

अमेरिका ने अगस्त 2025 में भारत पर दो स्टेज में टैरिफ लगाया था।

  • 1 अगस्त को व्यापार घाटे का हवाला देते हुए 25% टैरिफ लगाया गया।
  •  27 अगस्त को रूस से तेल खरीदने के कारण 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया। इस तरह कुल टैरिफ 50% हो गया था, जो अब घटकर 43% रह गया है।

Related Articles

Related image1
Trump vs Macron: धमकियां देने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, अब इस देश को दिखाया 200% टैरिफ का खौफ
Related image2
ट्रंप की गजब कूटनीति: टैरिफ किंग को मनाने कई देशों ने सबकुछ दांव पर लगाया
37
Image Credit : X

ट्रम्प बोले, भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त और भारत का मजबूत नेता बताया। ट्रम्प ने लिखा कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सहमति जताई कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा और अमेरिका से अधिक तेल खरीदेगा। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई।

47
Image Credit : X

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बनी सहमति

ट्रम्प के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर अमेरिका-भारत के बीच तत्काल एक ट्रेड डील पर सहमति बनी है। इसके तहत अमेरिका भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% करेगा। वहीं भारत भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को जीरो करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

57
Image Credit : X

‘Buy American’ पर भारत की बड़ी प्रतिबद्धता

ट्रम्प ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘Buy American’ नीति को लेकर बड़ी प्रतिबद्धता जताई है। इसके तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा।

67
Image Credit : X

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को कहा धन्यवाद

आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। 

77
Image Credit : Getty

भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा

पीएम मोदी ने कहा, जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत जरूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.

When two large economies and the…

— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
नरेंद्र मोदी
डोनाल्ड ट्रम्प
राष्ट्रीय समाचार
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MP: मोहन यादव ने वडोदरा में किए महंत स्वामी महाराज के दर्शन, सत्संग दीक्षा पाठ से बना गिनीज रिकॉर्ड
Recommended image2
भगवान ऐसी बहू से सबको बचाए! अवैध संबंध से रोका तो ससुर को जला दिया जिंदा
Recommended image3
मोमोज खाने के लिए 7वीं क्लास के बच्चे ने घर से उड़ाया 85 लाख का सोना, पढ़ें पूरी कहानी...
Recommended image4
Crime News: कर्ज चुकाने की जिद पर अड़ी पत्नी का पति ने किया बेरहमी से मर्डर
Recommended image5
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Related Stories
Recommended image1
Trump vs Macron: धमकियां देने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, अब इस देश को दिखाया 200% टैरिफ का खौफ
Recommended image2
ट्रंप की गजब कूटनीति: टैरिफ किंग को मनाने कई देशों ने सबकुछ दांव पर लगाया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved