Draupadi Cheer Haran Viral Video: द्रौपदी चीरहरण की झांकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। चलते ट्रैक्टर के साथ हवा में आगे बढ़ते कृष्ण के अनोखे दृश्य ने यूजर्स का ध्यान खींचा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों द्रौपदी चीरहरण की एक झांकी का वीडियो चर्चा में है। वीडियो में महाभारत के प्रसिद्ध प्रसंग को अलग अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। झांकी में द्रौपदी के रूप में सजी एक महिला ट्रैक्टर पर खड़ी नजर आती हैं, जबकि कृष्ण के वेश में सजा एक कलाकार उनकी साड़ी को आगे की ओर बढ़ाते हुए दिखाई देता है। चलते ट्रैक्टर के साथ कृष्ण का किरदार जिस तरह हवा में आगे बढ़ता नजर आता है, उसे देखकर लोगों का ध्यान इस झांकी की यूनिक टेक्नीक और प्रजेंटेशन पर गया है।
उड़ते कृष्ण ने खींचा ध्यान
झांकी का सबसे खास हिस्सा कृष्ण के रूप में सजे कलाकार का हवा में उड़ता विजुअल है। कलाकार ने पीले वस्त्र, गुलाबी रंग का दुपट्टा, फूलों की मालाएं और मुकुट पहना हुआ है। वीडियो में वह द्रौपदी की ओर हाथ बढ़ाकर लाल कपड़े को आगे बढ़ाते नजर आते हैं। चलते ट्रैक्टर के साथ कलाकरा का आगे बढ़ना ऐसा लगता है मानो वह हवा में आगे बढ़ रहे हों। इसी वजह से वीडियो देखने वाले लोग इसके पीछे इस्तेमाल की गई तकनीक को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
द्रौपदी के रूप में नजर आईं महिला
वायरल वीडियो में महिला को लाल रंग की साड़ी और पारंपरिक आभूषणों के साथ द्रौपदी के रूप में देखा जा सकता है। उनके पीछे लाल रंग का लंबा कपड़ा फैला हुआ है, जिसे झांकी में साड़ी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पूरा दृश्य खुले वाहन पर तैयार किया गया है और आसपास लोग इस झांकी को देखते नजर आते हैं।
और पढ़ें: सबरीमाला में 55.72 सोवेरन के सोने के मुकुट पर बड़ा विवाद, 445 ग्राम की जगह मिला 240 ग्राम का टुकड़ा?
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे तारीफ
X पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग झांकी में इस्तेमाल की गई तकनीक और कलाकारों की मेहनत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे भक्ति और धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बहुत खूबसूरत।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि सभी जानते हैं कि इस तरह का दृश्य वास्तविकता में संभव नहीं है, लेकिन इसकी कमियां तलाशने के बजाय कलाकार की कल्पनाशक्ति, मेहनत और कला की सराहना करनी चाहिए।
और पढ़ें: SHOCKING PHOTO: जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से सरेराह छेड़छाड़! VIDEO वायरल, कौन हैं आरोपी?
