MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • यह वीडियो देखिए… जब सब्जी ठेली पर लिटाकर पत्नी को अस्पताल ले जाना पड़ा

यह वीडियो देखिए… जब सब्जी ठेली पर लिटाकर पत्नी को अस्पताल ले जाना पड़ा

MP के सागर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता एंबुलेंस न मिलने पर पत्नी को ठेली पर अस्पताल ले जाने को मजबूर हुआ। रास्ते में महिला की मौत हो गई। मामला व्यवस्था और समाज की बेरुखी पर सवाल खड़े करता है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 25 2026, 05:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Instagram@cityhalchalsagar

सब्जियों की ठेली बनी आखिरी सहारा, रास्ते में टूट गई उम्मीद

मध्य प्रदेश के सागर से शनिवार को सामने आई यह तस्वीर किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की कहानी है, जहां जरूरत के वक्त मदद सबसे दूर खड़ी नजर आती है। सब्जी ढोने वाली ठेली पर जब एक बीमार महिला को अस्पताल ले जाया गया, तो यह साफ हो गया कि मजबूरी इंसान से क्या-क्या करवा सकती है।

सागर में रहने वाले पवन साहू रोज की तरह अपनी हाथ ठेली से सब्जियां बेचकर परिवार का पेट पालते हैं। पढ़े-लिखे नहीं हैं, न ही उन्हें सरकारी सिस्टम की समझ है। शनिवार को जब उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तो पवन ने वही किया, जो हर असहाय इंसान करता है—दरवाजे खटखटाए, हाथ जोड़कर पड़ोसियों से मदद मांगी, एंबुलेंस बुलाने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, किसी ने फोन तक नहीं किया।

25
Image Credit : META AI

जब एंबुलेंस नहीं मिली, तो ठेली ही बन गई साधन

हर तरफ से निराश होकर पवन ने अपनी बीमार पत्नी को उसी ठेली पर लिटाया, जिस पर रोज आलू, टमाटर और हरी सब्जियां रखते हैं। बिना रुके, बिना सांस लिए वह ठेली खींचते हुए अस्पताल की ओर बढ़े। समय के साथ लड़ाई चल रही थी, लेकिन किस्मत साथ नहीं दे सकी। माता मढ़िया के पास पहुंचते-पहुंचते उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।

रास्ते में पत्नी की मौत के बाद पवन सड़क किनारे टूट गए। जिस आदमी ने कुछ देर पहले उम्मीद के साथ कदम बढ़ाए थे, वह वहीं बैठकर बेसुध हो गया। यह सिर्फ एक शव ठेली पर पड़ा होने का दृश्य नहीं था, बल्कि समाज की बेरुखी और सिस्टम की देरी की सख्त तस्वीर थी। वहां मौजूद कई लोग इस मंजर को देखकर भावुक हो उठे।

Related Articles

Related image1
Bhopal Weather: 25 जनवरी को भोपाल में फिर बढ़ेगी ठंड? जानिए मौसम का पूरा अपडेट
Related image2
WEF Davos 2026 में मध्यप्रदेश की मजबूत मौजूदगी, मोहन यादव ने रखा MP का निवेश-तैयार विज़न
35
Image Credit : Social media

यूपी से सागर तक संघर्ष की कहानी

पवन साहू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सेसई गांव के रहने वाले हैं। करीब 10–12 साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में सागर आए थे। यहीं हाथ ठेली लगाकर किसी तरह परिवार चला रहे थे। पत्नी लंबे समय से बीमार थीं। इलाज में जो थोड़ी-बहुत जमा पूंजी थी, वह पहले ही खत्म हो चुकी थी। न निजी वाहन का इंतजाम था और न ही आपात मदद तक पहुंच।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by सिटी हलचल सागर (@cityhalchalsagar)

45
Image Credit : META AI

समाजसेवी संस्था ने निभाया अंतिम दायित्व

महिला की मौत के बाद स्थानीय सामाजिक संस्था ‘अपना सेवा समिति’ का वाहन मौके पर पहुंचा। संस्था की मदद से शव को नरियावली नाका श्मशान घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

55
Image Credit : META AI

जांच के आदेश, मदद का भरोसा

सागर की सीएमएचओ ममता तिमोरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और यह जांच की जा रही है कि दंपती को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिल सकी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
मध्य प्रदेश समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कभी देखा छोटे कपड़ों में लड़कियों की भयंकर वाली फाइट-WATCH VIDEO
Recommended image2
कर्नाटक के गडग में रामलिंगेश्वर मंदिर में तोड़फोड़, नंदी और देवी प्रतिमा पर हमला!
Recommended image3
किचन में छुपकर खूबसूरत लड़की जो कर रही थी उस क्यूट मूमेंट का वीडियो वायरल-WATCH
Recommended image4
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: 5 दिन, 1 प्लेटफॉर्म, ग्लोबल लीडर्स का जमावड़ा, जानिए क्यों है अहम?
Recommended image5
पत्नी मायके से नहीं आई तो नाराज दामाद ने कर दिया ससुर का मर्डर
Related Stories
Recommended image1
Bhopal Weather: 25 जनवरी को भोपाल में फिर बढ़ेगी ठंड? जानिए मौसम का पूरा अपडेट
Recommended image2
WEF Davos 2026 में मध्यप्रदेश की मजबूत मौजूदगी, मोहन यादव ने रखा MP का निवेश-तैयार विज़न
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved