Pandit Pradeep Mishra katha : ग्वालियर के डबरा में नवग्रह पीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान उत्तर प्रदेश इटावा की एक 65 वर्षीय महिला की पंडाल में मौत हो गई।
देश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी शिव महापुराण कथा में शुक्रवार को एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें कि पंडित मिश्रा की भगवत कथा इन दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में चल रही है। यहीं यह दुखद घटना हुई।
पंडित प्रदीप मिश्रा कथा में मरने वाली महिला कौन
मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय पुष्पा देवी के रूप में हुई है, जो पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने से कुछ ही देर पहले पंडाल में आकर बैठी थीं, तभी उनके सीने में अचानक से दर्द उठा और वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। गिरने के बाद परिजनों ने उनकी छाती को पंप किया (CPR देने की कोशिश की), लेकिन उनके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन फानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
11 फरवरी को डबरा में चल रही कथा में आई थीं।
मृतक महिला उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली थी। जो अपने परिवार के साथ 11 फरवरी को डबरा में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा सुनने के लिे आई थीं। परिवार ने बताया कि पुष्पा देवी लंबे समय से दिल की बीमारी थी, उनका दो साल से इलाज भी चल रहा था। लेकिन ज्यादा कोई आराम नहीं था। वह भगवान की शिव को अपना आराध्य मानती हैं और प्रदीप मिश्रा को गुरू, इसलिए कथा सुनने के लिए आई थीं।
डबरा में नवग्रह पीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
बता दें कि इन दिनों डबरा में नवग्रह पीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। जहां देश के कई बड़े संत महात्मा पहुंचे हुए हैं। इसी दौरान कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन रखा गया है। शुक्रवार को कथा का अंतिम दिन था। दो दिन पहले भी डबरा की नवग्रह कलश यात्रा में एक महिला की भगदड़ में मौत हो चुकी है।


