आज फादर्स डे है। इस मौके पर अपने पापा को शर्ट या गैजेट देने के बजाय सिर्फ 5 मिनट वाला सबसे अनमोल गिफ्ट दे सकते हैं। यह दुनिया का सबसे कीमती गिफ्ट माना जाता है। 

Special Gift Ideas for Dad: आज 21 जून को फादर्स डे है। अपने पापा, डैडी या बाबू जी को स्पेशल फील कराने के लिए आपने शायद कोई न कोई गिफ्ट तो सोच ही रखा होगा, जैसे कोई गैजेट, शर्ट या वॉलेट। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया का सबसे कीमती गिफ्ट क्या है, जिसके आगे महंगे से महंगा तोहफा भी फीका पड़ जाता है? इस फादर्स डे पर आप अपने पापा को एक ऐसा गिफ्ट दे सकते हैं, जो बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन उनके लिए करोड़ों रुपए से भी ज्यादा कीमती है। और जानते हैं इसके लिए आपको सिर्फ कितने वक्त की जरूरत है? सिर्फ 5 मिनट। आइए जानते हैं कि इस बार फादर्स डे पर आप पापा के चेहरे पर वो सबसे खूबसूरत मुस्कान कैसे ला सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है वो 5 मिनट का सबसे कीमती गिफ्ट?

हम अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस के काम और मोबाइल स्क्रीन में इतने बिजी हो चुके हैं कि उस इंसान को वक्त देना भूल जाते हैं, जिसने हमारी पूरी जिंदगी बनाने के लिए अपना हर पल कुर्बान कर दिया। इस फादर्स डे पर आपको बस यह करना है...

बिना मोबाइल के 5 मिनट: आज सुबह या शाम अपना फोन पूरी तरह से साइड में रख दें। पापा के पास जाकर बैठें, उनका हाथ थामें या उन्हें एक जादू की झप्पी (Hug) दें।

दिल की बात कहें: उनसे बस इतना कहें, 'पापा, आप हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए थैंक यू। आप दुनिया के सबसे बेस्ट पापा हैं।'

उनके दिल का हाल जानें: उन 5 मिनटों में अपनी कोई कहानी सुनाने के बजाय, उनसे पूछें कि वो कैसे हैं? उनके पुराने दिनों की कोई मजेदार कहानी सुनें।

पापा के लिए कितना कीमती ये गिफ्ट?

यकीन मानिए, जब आप पूरे दिल से अपने पापा को यह 5 मिनट देंगे, तो उनके चेहरे पर जो सुकून और खुशी दिखेगी, उसकी तुलना दुनिया के किसी भी महंगे गिफ्ट से नहीं की जा सकती। इस पल के लिए शायद वो काफी समय से इंतजार कर रहे हों।

कुछ मटेरियल गिफ्ट देना है, तो ये आइडियाज आजमाएं

सेहत का ख्याल (Health First)

पापा अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं। आप उन्हें एक बढ़िया मासेंजर (Massager), कंफर्टेबल वॉकिंग शूज या एक हेल्थ ट्रैकिंग स्मार्टवॉच दे सकते हैं।

यादों का पिटारा (Memory Lane)

उनके बचपन, जवानी या आपके बचपन की पुरानी तस्वीरों का एक सुंदर सा फोटो फ्रेम या कस्टमाइज्ड एल्बम बनाकर दें। पुरानी यादें उन्हें बेहद खुश कर देंगी।

सुकून के पल (Relaxation)

अगर उन्हें गाने सुनने का शौक है, तो सदाबहार गानों वाला कोई म्यूजिक प्लेयर (जैसे कारवां) गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे वो अपने खाली समय में सुन सकें।

एक पिता के लिए सबसे बड़ा सुकून क्या है?

एक पिता को कभी आपसे महंगी गाड़ियों या पैसों की उम्मीद नहीं होती। उनके लिए सबसे बड़ा सुकून यह देखना होता है कि उनका बच्चा एक अच्छा इंसान बन गया है, खुश है और उनके साथ दो पल प्यार से गुजारना चाहता है। जब आप अपनी व्यस्त जिंदगी से वक्त निकालकर उन्हें अहमियत देते हैं, तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। तो फिर देर किस बात की? इस फादर्स डे को सिर्फ सोशल मीडिया पर 'हैप्पी फादर्स डे' का स्टेटस लगाने तक सीमित न रखें। असल जिंदगी में पापा के पास जाएं और उन्हें वो सबसे कीमती 5 मिनट दें।