Noida Fire in Aranya Society : यूपी के शहर नोएडा के सेक्टर-119 में मौजूद अरण्य सोसायटी में लगी भीषण आग से हड़कंप मचा हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि लोग लपटों का विकराल रूप देख घर छोड़कर भागने लगे।
नोएडा (उत्तर प्रदेश) : नोएडा के सेक्टर-119 में बनी हाईराज्य अरण्य सोसायटी के एक फ्लैट में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।यह घटना सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन इलाके की है। वहीं खबर लगते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लिया है।

आग का विकराल रूप देख घर छोड़ भागे लोग
वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने का काम फिलहाल जारी है।अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। इस घटना से पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। खासकर उस इमारत में जिसमें यह आग लगी। अग की लपटे और धुएं को देखते ही लोग भागते हुए नीचे आए।
एसी ब्लास्ट की वजह से लगी भयानक आग
मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने तत्काल आग लगने वाले एरिया के साथ साथ आसपास के कई फ्लैट खाली करा लिए हैं। साथ ही किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। यानि पूरे इलाके को सील कर दिया है। घटना स्थल पर नोएडा के चीफ फायर अफसर के साथ सीएफओ और भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि यह भयानक आग फ्लैट में लगे एसी ब्लास्ट की वजह से लगी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त आदेश
- इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत-बचाव के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
- मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के मुताबिक, "मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फौरन घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को सही इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। साथ ही, प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।"
- सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया कि राहत कार्यों पर लगातार नजर रखी जाए और घायलों का ठीक से इलाज सुनिश्चित किया जाए।


