Twisha Sharma Second Postmortem : भोपाल से दिल्ली और अभिनेता से लेकर राजनेता तक चर्चा का विषय बन चुका ट्विशा शर्मा मौत के मामले का असली सच कुछ देर बाद सामने आ जाएगा। क्योंकि दिल्ली AIIMS के डॉक्टर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट सुधीर गुप्ता दोबारा शव का पोस्टमॉर्टम जो कर रहे हैं।
Twisha Sharma Death Case : भोपाल में चर्चित ट्विशा मौत मामले में जांच तेज हो गई है. रविवार को दिल्ली एम्स से विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम भोपाल एम्स पहुंची, जहां ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम शुरू हुआ. इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंजाम दिया जा रहा है. दिल्ली एम्स की टीम को पुलिस सुरक्षा घेरे में भोपाल एम्स की मोर्चुरी तक लाया गया. इस दौरान पुलिस ने मीडिया को डॉक्टरों से बातचीत करने की अनुमति नहीं दी और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई.

'ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबिला सिंह की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा भोपाल एम्स में पोस्टमॉर्टम हो रहा है। जिसे दिल्ली एम्स से आई स्पेशल टीम कर रही है। बता दें कि इस प्रक्रिया को बेहद सीक्रेट तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से मॉर्च्यूरी के आसपास पुलिस- फोर्स तैनात है। मीडिया तक को एंट्री नहीं है, यहां तक की डॉक्टरों को मोबाइल फोन तक अंदर ले जाने की अनुमति है। बता दें कि दिल्ली से आई इस 4 सदस्यीय टीम को डॉक्टर सुधीर गप्ता लीड कर रहे हैं।
ट्विशा शर्मा डेथ का सच बताएं के डॉक्टर सुधीर गुप्ता
दरअसल, दिल्ली AIIMS की फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुधीर गुप्ता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताएंगे कि आखिर ट्विशा ने सुसाइड किया है या फिर यह हत्या है। क्योंक मृतका का परिवार पिछले 10 दिन से मर्डर बता रहा है। । हालांकि भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने किए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसे सुसाइड बताया है।
कौन हैं दिल्ली एम्स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता?
डॉक्टर सुधीर गुप्ता (Dr. Sudhir Gupta) नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख (Head of Forensic Medicine) हैं। डॉ. गुप्ता देश के कई चर्चित और हाइप्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री/सुसाइड की जांच कर सच बता चुके हैं। उनकी गिनती भारत के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी फॉरेंसिक विशेषज्ञों में होती है।
शांत सिंह राजपूत और सुनंदा पुष्कर की मौत का बताया सच
बता दें कि डॉक्टर सुधीर गुप्ता को हेल्थ सेक्टर में 30 से ज्यादा सालों का एक्सपीरियंस है। वह सीबीआई से जुड़े मामलों में अक्सर फॉरेंसिक जांच और राय के लिए विशेषज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं। डॉक्टर गुप्ता देश के कई जाने माने हाई-प्रोफाइल मामलों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर और चर्चित सुसाइड केस सुशांत सिंह राजपूत और शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर जैसे कई बहुचर्चित मामलों की ऑटोप्सी (पोस्टमार्टम) और मेडिकल बोर्ड को लीड कर उनका सच बता चुके हैं।


