Ghaziabad Heavy Rain : दिल्ली एनसीआर और नोएडा- गाजियाबाद में हो रही मूसलाधार बारिश ना तबाही मचा दी है। इसी बीच वसुंधरा में एक टाटा पंच कार सड़क धंस गई यानि गड्ढे में समा गई। साथ में एक स्कूटी भी उसी गड्ड़े में समा गईं।

नई दिल्ली/गाजियाबाद. देश के अधिकतर राज्यों में कहर बनकर बरस रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त किया है। लोगों के घरों और दफ्तरों में पानी घुस गया है। मुंबई-सूरत में आई बाढ़ के बाद अब सबसे बुरा हाल और नोएडा और गाजियाबाद है। जहां सड़कें नदिया बन चुकी हैं। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गाजियाबाद के कई हिस्से बुरी तरह पानी में डूबे

जहां एक तरफ बारिश ने उमस से राहत दी, वहीं दूसरी तरफ नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्से बुरी तरह पानी में डूब गए। कई सड़कें जलमग्न हो गईं, और तस्वीरों में लोग घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरते दिखे। सबसे बुरा हालत शास्त्रीनगर इलाके में देखने को मिली, जहां सड़कें डूबने से गाड़ियां भी डूब गईं।

जब सड़क के साथ कार गड्डे में धस गई

गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके से बारिश की तबाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे अटल चौक के पास भारी बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया। जिससे एक कार और स्कूटी गड्ढे में जा गिरीं।

गलती किसकी?

बता दें कि बारिश और गड्डे में समाई कार और स्कूटी के इस वायरल वीडियो ने सिस्टम की पोल खलकर रख दी है। अब सबाल यह है कि गलती किसकी?बारिश की, निर्माण एजेंसी की, या निगरानी करने वाले विभाग की? इस वीडियो की वजह से लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

दिल्ली में रिकॉर्ड 228.1 मिमी बारिश

दिल्ली में रिकॉर्ड 228.1 मिमी बारिश हुई और 'रेड' व 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी किए गए। इसके बावजूद, सिविक एजेंसियों की पहले से की गई तैयारी ने दिल्ली को बड़े पैमाने पर जलभराव से बचा लिया। अधिकारियों ने पहले ही नरेला और द्वारका जैसे इलाकों में बड़े तूफानी नालों की सफाई कर दी थी। इसी वजह से NHPC चौक जैसे अहम अंडरपास खुले रहे और ट्रैफिक चलता रहा।

Scroll to load tweet…