Mumbai Rains BMC Alert : महाराष्ट्र मौसम विभाग और BMC ने गुरुवार को मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में आज रात और कल सुबह तक भारी स भारी बारिश की चेतावनी दी है। जो किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।
Heavy Rain in Mumbai : बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने गुरुवार को मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों के लिए एक चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक, आज रात और शुक्रवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश की भी आशंका जताई गई है।

आज रात से कुल दोपहर तक होगी तबाही
- सिविक बॉडी के अनुसार, शहर में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
- BMC ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1:45 बजे और 3 जुलाई की सुबह 1:31 बजे हाई टाइड आने की उम्मीद है। वहीं, गुरुवार शाम 7:49 बजे और शुक्रवार सुबह 7:11 बजे लो टाइड रहेगा।
24 घंटे से जारी है भारी बारिश
- BMC ने यह भी बताया कि 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 8 बजे के बीच 24 घंटों में, शहर में औसतन 172 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगरों में 189 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 165 मिमी बारिश हुई।
- गुरुवार को सुबह से हो रही भारी बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई।
रेलवे स्टेशन से लेकर मार्केट तक पानी पानी
- अंधेरी, नवी मुंबई, कुर्ला ईस्ट, एसजी बर्वे रोड, सिंधी सोसाइटी, चेंबूर, किंग्स सर्कल और गांधी मार्केट जैसे इलाकों से आई तस्वीरों में सड़कें पानी में डूबी हुई दिखीं, जिससे गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा।
- शहर में भारी बारिश जारी रहने के कारण मुंबई के दादर स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया।
- इस बीच, जलभराव वाले इलाकों के निवासियों ने मानसून के दौरान बार-बार पानी भरने पर चिंता जताई।
भारी बारिश की वजह से देरी चलीं ट्रेनें
- एक स्थानीय निवासी ने बताया, "मैं यह लंबे समय से देख रहा हूं; थोड़ी सी बारिश से भी यहां पानी भर जाता है। सरकार को यहां जलभराव रोकने के उपाय करने चाहिए।"
- रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी कम होने से गुरुवार सुबह मुंबई के सेंट्रल रेलवे नेटवर्क पर ट्रेनें भी देरी से चल रही थीं।
- सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) के मुताबिक, नेटवर्क के कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनें लेट हैं।
BMC ने इन इलाकों में जारी किया रेड अलर्ट
- इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए एक 'नाउकास्ट रेड अलर्ट' जारी किया, जिसमें सुबह 10:45 बजे तक अगले तीन घंटों में अलग-अलग जगहों पर मध्यम से तेज बारिश का अनुमान लगाया गया।
- मौसम विभाग ने लोगों को कमजोर ढांचों, निचले और जलभराव वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और मौसम की ताजा जानकारी से अपडेट रहने को कहा है। (ANI)


