IIT Bombay student death: देश को कई दिग्गज नेता और सीईओ देने के लिए प्रसिद्ध आईआईटी बॉम्बे संस्थान इन दिनों छात्र साहिल की आत्महत्या और विरोध के कारण चर्चा में बना हआ है। तो आइए इस मौके हम उन 5 दिग्गजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आज पूरी दुनिया उनके टैलेंट की वजह से सलाम करती है।

मुंंबई. आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) इस वक्त सेकंड ईयर के छात्र साहिल की आत्महत्या को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लेकिन देश के लाखों छात्रों का इस संस्थान में पढ़ना एक सपना होता है। क्योंकि यहां से पढ़ने वाले स्टू़डेंट देश और विदेश की सभी बड़ी कंपनियों में लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए के पैकेज पर जॉब करते हैं। यहां से कई ऐसे छात्र निकले हैं, जो इस वक्त दुनिया की टॉप कंपनियों में सीईओ के पद पर आसीन हैं। वहीं कुछ तो ऐसे भी छात्र रहे हैं, जिन्होने यहां से पढ़ाई करने के बाद कोई मुख्यमंत्री बना तो किसी ने अरबों की कंपनी खड़ी कर लाखों युवाओं को नौकरी दी। वहीं एक शख्स ने तो तकनीक के मामले में भारत में क्रांति ला दी।

1.नंदन नीलेकणी

नंदन नीलेकणी, जो बिजनेसमैन के साथ भारत के प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और इन्फोसिस के सह-संस्थापक भी आईआईटी बॉम्बे स्टूडेंट रहे हैं। जिन्हें भारत की डिजिटल पहचान योजना 'आधार' (UIDAI) के जनक के रूप में भी जाना जाता है।

2. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar)

दिवगंत नेता मनोहर पर्रिकर भी आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) स्टूडेंट रहे हैं। जो आगे चलकर देश के सफल नेता बने। वह कई बार गोवा जैसे राज्य के मुख्यमंत्री बने। इतना ही नहीं भारत के रक्षा मंत्री बनाए गए।

3. जयराम रमेश

दूसरे नंबर अगर हम किसी राजनेता की बात करें तो कांग्रेस के सीनियर लीडर और यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे जयराम रमेश भी आईआईटी बॉम्बे से पढ़े हैं। वर्तमान में वह राहुल गांधी के मीडिया सलाहकार हैं।

4. पराग अग्रवाल

आईआईटी बॉम्बे से पढ़ने वालों में पराग अग्रवाल का नाम भी शामिल है। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के पूर्व सीईओ रह चुके हैं। वर्तमान में उन्होंने 'Parallel Web Systems' नाम की एआई कंपनी की शुरुआत की।

5. भावेश अग्रवाल

भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal): ओला कैब्स (Ola Cabs) के सह-संस्थापक और सीईओ भी आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई कर चुके हैं। जिन्होंने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की स्थापना भी की है।

IIT Bombay के स्टूडेंट और टीचर अलग-अलग

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के मामले पर एक तरफ जहां मृतक के परिवार अपने बेटे की सुसाइड करने की वजह आरोपों से घिरे एग्जाम इनविजिलेटर प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को बताया है। तो वहीं आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम प्रोफेसर का खुलकर सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ अपनी ड्यूटी की है। तो वहीं इस घटना के बाद छात्रों ने देर रात विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग की।