MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • IMD Heatwave Forecast: यूपी के कई शहर 47°C पर, एमपी-छत्तीसगढ़ में भी तपिश का कहर, जानिए आज का पूरा वेदर फोरकास्ट

IMD Heatwave Forecast: यूपी के कई शहर 47°C पर, एमपी-छत्तीसगढ़ में भी तपिश का कहर, जानिए आज का पूरा वेदर फोरकास्ट

IMD Heatwave Alert:  23 मई 2026 को यूपी के ज्यादातर शहरों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। जानिए यूपी, एमपी, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में कहां-कैसा रहेगा मौसम? कहां चलेगी हीटवेव, कहां थंडरस्ट्रॉम, कहां जारी हुआ IMD Alert? जानिए आपके शहर का तापमान।

4 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : May 23 2026, 05:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
आज भी यूपी के ये शहर सबसे ज्यादा गर्म
Image Credit : Getty

आज भी यूपी के ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

23 मई 2026 को उत्तर प्रदेश देश के सबसे गर्म राज्यों में शामिल रहने वाला है। IMD के मुताबिक प्रयागराज और बांदा का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कानपुर 46°C, लखनऊ 45°C, आगरा और अलीगढ़ 44-45°C के आसपास तपेंगे। गर्म हवाओं और ‘वार्म नाइट’ के चलते रात में भी राहत नहीं मिलेगी। मध्य प्रदेश के भोपाल में 44°C, उज्जैन 43°C और इंदौर 42°C रहने का अनुमान है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और तापमान 45°C तक जा सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
यूपी-बिहार में हीटवेव का रेड जोन, कई शहरों में दिन के साथ रातें भी गर्म
Image Credit : Getty

यूपी-बिहार में हीटवेव का रेड जोन, कई शहरों में दिन के साथ रातें भी गर्म

IMD की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में हीटवेव सबसे ज्यादा गंभीर रहने वाली है। प्रयागराज, बांदा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और आगरा में तेज लू चलने की संभावना है। कई शहरों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा, जिसे रातें भी गर्म रहेंगी। प्रयागराज और बांदा में 47°C, कानपुर 46°C, लखनऊ 45°C, मेरठ और आगरा 43-45°C के बीच रहेंगे। यह तापमान आम जनजीवन पर बड़ा असर डाल सकता है। बिहार के मैदानी इलाकों में भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। दिनभर गर्म हवाएं चल सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं। लोगों को ORS, पानी और हल्के कपड़े इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Related image1
Delhi Heatwave Forecast: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, रात में भी राहत नहीं, जानिए कब तक चलेगी लू
Related image2
IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल
35
झारखंड और छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, थंडरस्ट्राम अलर्ट
Image Credit : Getty

झारखंड और छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, थंडरस्ट्राम अलर्ट

जहां यूपी और एमपी भीषण गर्मी से जूझेंगे, वहीं झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। जमशेदपुर, रांची और दुर्ग में 23 मई को थंडरस्ट्राम, लाइटनिंग और 40-50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 43°C, रांची में 39°C और दुर्ग में 39°C रहने की संभावना है। इन इलाकों में शाम के समय आंधी और हल्की बारिश राहत दे सकती है, लेकिन बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। पलामू में हालांकि तापमान 44°C तक जाएगा और वहां मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। थंडरस्ट्राम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

45
रायपुर से भोपाल तक तपेगा मध्य भारत, कई शहरों में हीटवेव वार्निंग
Image Credit : Getty

रायपुर से भोपाल तक तपेगा मध्य भारत, कई शहरों में हीटवेव वार्निंग

मध्य भारत में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होता दिख रहा है। रायपुर में लगातार हीटवेव की चेतावनी जारी है और तापमान 45°C के आसपास बना रहेगा। भोपाल में 44°C और उज्जैन-इंदौर में 42-43°C तापमान लोगों को बेहाल करेगा। 23 मई को भोपाल में आधिकारिक हीटवेव वार्निंग जारी की गई है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कें दोपहर में लगभग सूनी रह सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 3-4 दिनों तक पारे में बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। कई शहरों में 25 मई तक तापमान 45°C के आसपास बना रहेगा। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि खाली पेट बाहर न निकलें और लगातार पानी पीते रहें। गर्मी से थकावट के शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल सहायता लें।

55
आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा? जानिए कहां राहत के संकेत
Image Credit : Getty

आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा? जानिए कहां राहत के संकेत

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने वाली है। यूपी के प्रयागराज, बांदा और कानपुर में 26-27 मई तक तापमान 46-47°C के आसपास बना रह सकता है। लखनऊ और आगरा में भी हीटवेव की स्थिति बरकरार रहेगी। मध्य प्रदेश के कई शहरों में 24 से 26 मई के बीच हीटवेव का पीक देखने को मिलेगा। रायपुर में भी 45°C तापमान लगातार बना रहने का अनुमान है। हालांकि झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में थंडरस्ट्राम और हल्की बारिश के कारण 26-27 मई के बाद तापमान में हल्की गिरावट संभव है। रांची का तापमान 37°C तक नीचे आ सकता है।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि मई का आखिरी सप्ताह भी देश के बड़े हिस्से के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में लोगों को हीटवेव गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
यूपी समाचार
मध्य प्रदेश समाचार
छत्तीसगढ़ समाचार
बिहार समाचार
झारखंड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं मुसोलिनी की पोती एलेसांद्रा? जिनसे बढ़ सकती है मेलोनी की टेंशन
Recommended image2
AC बंद, पानी बंद, मेट्रो बंद...गुरुग्राम में अचानक अंधेरा! ट्रांसफार्मर फुंकते ही ठप हुई बिजली
Recommended image3
Uttarakhand में गाड़ी से कचरा फेंकने वाले शख्स को बीच सड़क मिला तगड़ सबक-WATCH VIDEO
Recommended image4
Viral Video: बिहार का वीडियो देख भड़के लोग, ट्रक पर लगी महिलाओं की तस्वीरों को चाट रहा था शख्स
Recommended image5
Rajya Sabha Election: 12 राज्य-26 सीट, बीजेपी को एक सीट का नुकसान...जानें पूरा गणित
Related Stories
Recommended image1
Delhi Heatwave Forecast: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, रात में भी राहत नहीं, जानिए कब तक चलेगी लू
Recommended image2
IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved