- Home
- News
- भारत की पहली AI-पावर्ड एयर टैक्सी: 8 मिनट में फर्राटे से जाएगी 36 किमी, वो बिना भी फ्यूल के...
भारत की पहली AI-पावर्ड एयर टैक्सी: 8 मिनट में फर्राटे से जाएगी 36 किमी, वो बिना भी फ्यूल के...
India Air Taxi Alert: क्या भारत की पहली AI-पावर्ड eVTOL एयर टैक्सी सिर्फ 8 मिनट में 36 km की दूरी तय करके शहरी यात्रा बदल देगी? रनवे नहीं, फ्यूल नहीं, सिर्फ बैटरी-पावर्ड उड़ान-स्मार्ट सिटी ट्रैवल का नया युग।

India First Air Taxi: भारत जल्द ही अपनी पहली AI-पावर्ड एयर टैक्सी लॉन्च करने वाला है। यह इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL (electric vertical take-off and landing)) एयरक्राफ्ट बिना रनवे और फ्यूल के शहरों में उड़ान भर सकेगा। 36 km की दूरी सिर्फ 8 मिनट में तय होगी, और यह कम शोर वाली बैटरी-पावर्ड उड़ान स्मार्ट शहरों के लिए तैयार है। IIT मद्रास के सहयोग से विकसित यह स्वदेशी एयर टैक्सी न केवल टाइम बचाएगी बल्कि शहरी मोबिलिटी के भविष्य को भी बदलने वाली है। क्या AI-पावर्ड eVTOL एयर टैक्सी भारत की ट्रैफिक समस्या का हल बन सकती है?
8 मिनट में 36 किलोमीटर, कोई रनवे नहीं, कोई फ्यूल नहीं
भारत पहली बार अपने घर में बनी AI-पावर्ड एयर टैक्सी के साथ हवा में कदम रखने जा रहा है। इसे e-VTOL (electric Vertical Take-Off and Landing) एयरक्राफ्ट कहा जाता है, जो सीधे टेकऑफ और लैंड कर सकता है। यानी किसी रनवे की जरूरत नहीं। भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में इसे प्रदर्शित किया गया और यह तकनीक अब साइंस फिक्शन से हकीकत बनने वाली है।
सड़क से तेज़, हेलीकॉप्टर से सस्ता?
कंपनी का दावा है कि बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से UB सिटी तक की 36 किलोमीटर की यात्रा सड़क से लगभग दो घंटे लेती है। लेकिन e-VTOL एयर टैक्सी में यह सिर्फ 8 मिनट में पूरी हो जाएगी। किराया लगभग 1,700 रुपये अनुमानित है, जो सड़क के विकल्प ओला या उबर (1,000 रुपये) के मुकाबले थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन समय की बचत के हिसाब से यह सबसे किफायती है।
बैटरी पावर और कम आवाज़, शहर के लिए परफेक्ट
इस एयरक्राफ्ट को बैटरी पावर से चलाया जाता है। एक बार चार्ज करने पर यह कई जगहों पर लैंड कर सकता है और हर बार रिचार्ज की जरूरत नहीं होती। शांति से उड़ने वाला यह एयरक्राफ्ट 120 डेसिबल से कम आवाज करता है, यानी आम हेलीकॉप्टर की तरह शोर नहीं।
मेड इन इंडिया: IIT मद्रास के साथ तैयार
इस एयरक्राफ्ट का एयरफ्रेम, प्रोपेलर और बॉडी पूरी तरह भारत में बनाई गई है। ज़रूरी चिप्स और मोटर भारतीय डिज़ाइन की गई, जबकि निर्माण विदेश में हुआ। कंपनी के फाउंडर विकास मित्तल ने कहा, "हमने DGCA से डिज़ाइन ऑर्गनाइज़ेशन अप्रूवल (DOA) ले लिया है। अब फाइनल प्रोडक्शन के बाद टेस्टिंग शुरू होगी।"
कब और कहां होगी लॉन्च?
- एयर एम्बुलेंस सर्विस 2027 में शुरू होने की संभावना
- शुरू में बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, मुंबई और अहमदाबाद में ऑपरेशन
- अभी प्रोटोटाइप में तीन लोगों के बैठने की क्षमता, भविष्य में 19 सीटों तक का एयरक्राफ्ट
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

