MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक: 60 देशों की इमरजेंसी मीटिंग, भारत बोला-सिर्फ हमारे नाविक मारे गए, बताया समाधान का तरीका

होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक: 60 देशों की इमरजेंसी मीटिंग, भारत बोला-सिर्फ हमारे नाविक मारे गए, बताया समाधान का तरीका

होर्मुज स्ट्रेट संकट गहराता जा रहा है! भारत ने खुलासा किया कि इस टकराव में अब तक सिर्फ भारतीय नाविकों की जान गई है। 60 देशों की इमरजेंसी मीटिंग के बीच ट्रंप की नई धमकी-“बड़ा हमला अभी बाकी है!” क्या बातचीत से टलेगा युद्ध या और बड़ा संघर्ष होगा?

5 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 03 2026, 07:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : X

Hormuz Strait Blockade: मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट एक बार फिर वैश्विक चिंता का केंद्र बन गया है। ब्रिटेन की पहल पर एक बड़ी ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक का मकसद था-होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना और बढ़ते संकट को रोकना। भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बैठक में हिस्सा लिया और एक बेहद अहम बात कही- “इस पूरे संकट में अब तक सिर्फ भारत के ही नागरिक मारे गए हैं।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 3 भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है, जो विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
Image Credit : X

क्या भारत ही इस संकट का सबसे बड़ा शिकार बन रहा है?

भारत ने साफ कहा कि यह स्थिति बेहद गंभीर है और इसका समाधान सिर्फ बातचीत और शांति से ही निकल सकता है। भारत ने सभी देशों से अपील की कि तनाव कम करें और किसी भी हाल में युद्ध को आगे न बढ़ने दें। भारत का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। अगर यह बंद रहता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

Related Articles

Related image1
ईरान का सबसे बड़ा पुल B1 करज तबाह-ट्रंप ने वीडियो पोस्ट कर दी धमकी-'अभी और भी बहुत कुछ होगा!'
Related image2
US-Israel-Iran War: भारत के 2 और जहाज़ों ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार किया, अभी कितने जहाज फंसे हैं?
310
Image Credit : X

ईरान का दावा: क्या सच में होर्मुज उनके कंट्रोल में है?

इससे पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया था कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। उन्होंने साफ कहा कि यह रास्ता अमेरिकी दबाव या बयानों से नहीं खुलेगा, बल्कि तभी खुलेगा जब उनकी शर्तें मानी जाएंगी। यह बयान इस बात का संकेत देता है कि आने वाले दिनों में यह संकट और गहरा सकता है।

410
Image Credit : X

ट्रंप की धमकी: क्या 2-3 हफ्तों में बड़ा हमला होने वाला है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हालिया संबोधन में दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जंग में बढ़त बना ली है। उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइल, ड्रोन और नौसेना क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर और बड़ा हमला कर सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि ईरान को “पाषाण काल में भेज दिया जाएगा।”

510
Image Credit : X

क्या यह युद्ध अब और खतरनाक मोड़ लेने वाला है?

ट्रंप के बयान और ईरान के रुख को देखकर साफ है कि हालात अभी शांत होने के संकेत नहीं दे रहे हैं। एक तरफ भारत बातचीत की बात कर रहा है, तो दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी और हमले बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। कई देशों के नागरिक भी इसकी चपेट में आए हैं।

610
Image Credit : X

क्या तेल सप्लाई और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर?

होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का एक बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है। अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहा, तो तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी और वैश्विक बाजार पर पड़ेगा।

710
Image Credit : X

संयुक्त राष्ट्र की भूमिका: क्या कोई समाधान निकलेगा?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस मुद्दे पर वोटिंग होने वाली है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित नेविगेशन के लिए कदम उठाने की बात की जाएगी। हालांकि, आक्रामक कार्रवाई की अनुमति नहीं होगी।

810
Image Credit : X

क्या बातचीत ही आखिरी रास्ता है?

भारत का साफ मानना है कि इस संकट का हल सिर्फ बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। फिलहाल, होर्मुज संकट सिर्फ एक क्षेत्रीय समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह एक वैश्विक चुनौती बन चुका है। आने वाले दिनों में यह तय होगा कि यह तनाव बातचीत से खत्म होगा या एक बड़े संघर्ष में बदल जाएगा।

910
Image Credit : X

ट्रम्प के संबोधन की 7 बड़ी बातें

  1. ईरान की सैन्य ताकत खत्म होने का दावा:  ट्रम्प ने कहा कि ईरान की मिसाइल, ड्रोन और नौसेना क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है और अब उनकी सेना अमेरिका के कंट्रोल में है।
  2. ईरान में सत्ता परिवर्तन का दावा: उन्होंने दावा किया कि ईरान के बड़े नेता मारे जा चुके हैं और वहां नई लीडरशिप आ गई है, जो पहले से कम कट्टर है।
  3. 45 हजार लोगों की हत्या का आरोप:  ट्रम्प ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां की सरकार ने अपने ही करीब 45 हजार लोगों को मार डाला।
  4. परमाणु ताकत बनने नहीं देंगे: उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका किसी भी हाल में ईरान को परमाणु शक्ति बनने नहीं देगा।
  5. समझौता नहीं हुआ तो तबाही की चेतावनी: ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया, तो उसे पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।
  6. होर्मुज की जिम्मेदारी दूसरों पर:  उन्होंने कहा कि जिन देशों को होर्मुज स्ट्रेट से तेल चाहिए, वे उसकी सुरक्षा खुद करें, अमेरिका को इसकी जरूरत नहीं है।
  7. मिडिल ईस्ट सहयोगियों को समर्थन: ट्रम्प ने भरोसा दिलाया कि अमेरिका सऊदी अरब और बहरीन जैसे सहयोगी देशों को अकेला नहीं छोड़ेगा।
1010
Image Credit : X

अमेरिका-इज़राइल vs ईरान जंग: अब तक का हाल

ईरान-अमेरिका/इज़राइल संघर्ष में अब तक करीब 3,592 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा असर ईरान (1937) और लेबनान (1268+) में देखने को मिला है। इज़राइल में 28 लोगों की मौत हुई, जबकि अमेरिका के 13 सैनिक मारे गए। इराक (100+), UAE (12), कुवैत (6), बहरीन (3), सऊदी अरब (2) और ओमान (3) में भी मौतें दर्ज हुई हैं। हजारों लोग घायल हुए हैं-लेबनान में 4,000+ और इज़राइल में 3,200+ घायल हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
अमेरिका
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
इज़राइल (Israel)
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
100 या 110 रुपए? कितने में घपला नहीं कर पाते पेट्रोल पंप वाले?
Recommended image2
Prateek Yadav : बेटियों को सीने से चिपकाए पति के शव को एकटक देखती रहीं Aparna, सबसे दर्दनाक तस्वीरें
Recommended image3
Now Playing
Prateek Yadav: पति की मौत के बाद दोनों बेटियों के कंधों पर हाथ रखे दिखीं Aparna Yadav
Recommended image4
चीन पहुंचे ट्रंप, लेकिन एयरपोर्ट पर हो गई बड़ी बेइज्जती, दुनिया भर में क्यों हो रही चर्चा!
Recommended image5
महंगाई का एक और झटका! Amul ने बढ़ाए दूध के दाम, अब हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा
Related Stories
Recommended image1
ईरान का सबसे बड़ा पुल B1 करज तबाह-ट्रंप ने वीडियो पोस्ट कर दी धमकी-'अभी और भी बहुत कुछ होगा!'
Recommended image2
US-Israel-Iran War: भारत के 2 और जहाज़ों ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार किया, अभी कितने जहाज फंसे हैं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved