MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • कौन हैं नए CDS एनएस राजा सुब्रमणि? जिनके हाथों में आई तीनों सेनाओं की ताकत

कौन हैं नए CDS एनएस राजा सुब्रमणि? जिनके हाथों में आई तीनों सेनाओं की ताकत

भारत की सैन्य रणनीति में बड़ा बदलाव! लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि बने नए CDS। सेना में कमांड फेरबदल, पूर्वी और दक्षिणी कमान में नए चेहरे तैनात। चीन-पाक तनाव और हाईटेक युद्ध तैयारी के बीच इस नियुक्ति ने रक्षा गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 09 2026, 09:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

New CDS N S Raja Subramani: नई दिल्ली में शनिवार को हुए एक बड़े फैसले ने देश की सैन्य और रणनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त कर दिया है। वह जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। इस नियुक्ति के साथ ही सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग (DMA) में भारत सरकार के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत लगातार बदलती सुरक्षा चुनौतियों, सीमा तनाव और आधुनिक युद्ध तकनीकों से जूझ रहा है। ऐसे में नया CDS केवल एक प्रशासनिक नियुक्ति नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की सैन्य रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X

पर्दे के पीछे की तैयारी: क्यों चुने गए राजा सुब्रमणि?

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि का लंबा ऑपरेशनल अनुभव और रणनीतिक सोच उन्हें इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार बनाती थी। उन्होंने मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में काम किया। इसके बाद वह सेना उप-प्रमुख भी रहे। सितंबर 2025 से वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे के भीतर उनकी सक्रिय भागीदारी ने सरकार का भरोसा और मजबूत किया। सूत्रों का कहना है कि भविष्य के “इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड” मॉडल को आगे बढ़ाने और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका हो सकती है।

Related Articles

Related image1
Top 10 Morning News: शेयर बाजार में डराने वाली भविष्यवाणी, पढ़ें देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
Related image2
कोलकाता में हाई अलर्ट! 1 लाख की भीड़ और 4000 जवान, सुवेंदु की ताजपोशी में क्या रहेगा खास?
35
Image Credit : X

सेना में एक साथ कई बड़े बदलाव, क्या है संकेत?

इसी दौरान भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण कमांड बदलाव भी हुए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन को दक्षिणी कमान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल VMB कृष्णन को पूर्वी कमान का प्रमुख बनाया गया है। रक्षा जानकार मानते हैं कि ये फेरबदल केवल रूटीन ट्रांसफर नहीं हैं। पूर्वी सीमा पर चीन की गतिविधियां, समुद्री सुरक्षा चुनौतियां और हाई-टेक युद्ध की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सेना अपने नेतृत्व ढांचे को तेजी से आधुनिक बना रही है।

45
Image Credit : X

क्या बदल जाएगी भारत की युद्ध रणनीति?

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन का अनुभव उग्रवाद-रोधी अभियानों और संयुक्त राष्ट्र मिशनों तक फैला हुआ है। वहीं VMB कृष्णन को रणनीतिक ऑपरेशंस और पूर्वी सेक्टर की जमीनी समझ रखने वाला अधिकारी माना जाता है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नया CDS आने वाले महीनों में रक्षा सुधारों, स्वदेशी सैन्य तकनीक और संयुक्त सैन्य अभियानों को किस दिशा में ले जाता है।

55
Image Credit : X

कौन है लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि?

एन.एस. राजा सुब्रमणि का वर्दी में शानदार सफर नेशनल डिफेंस एकेडमी से शुरू हुआ और दिसंबर 1985 में उन्हें ‘द गढ़वाल राइफल्स’ में कमीशन प्राप्त किया। पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन के बदौलत इन्होंने लंदन के किंग्स कॉलेज से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री और मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में M.Phil. किया है। अपने पूरे करियर के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने अलग-अलग तरह के ऑपरेशनल और भौगोलिक क्षेत्रों में कमांड, स्टाफ और ट्रेनिंग से जुड़े कई अहम पदों पर काम किया है। देश के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), सेना मेडल (SM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) जैसे प्रतिष्ठित सैन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
रक्षाबंधन पर कितना महंगी हुईं मिठाई ? । Sugar Price Hike । Rakshabandhan 2026
Recommended image2
Now Playing
रक्षाबंधन पर Chandra Grahan का साया, कब लगेगा सूतक और कब बंधेगी राखी ? । Rakshabandhan Muhurat 2026
Recommended image3
ऐसा केक देखा है कभी? एक झटके में निकलने लगी पैसों की लंबी माला, देखते रह गए लोग
Recommended image4
आसमान से दिखी नेपाल की तबाही! Before-After वीडियो में ग्यिरोंग पोर्ट का बदला नक्शा देखिए
Recommended image5
नेपाल में बाढ़, बिहार में क्यों बढ़ जाती है टेंशन? हिमालय की इन नदियों में छिपा है पूरा राज
Related Stories
Recommended image1
Top 10 Morning News: शेयर बाजार में डराने वाली भविष्यवाणी, पढ़ें देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
Recommended image2
कोलकाता में हाई अलर्ट! 1 लाख की भीड़ और 4000 जवान, सुवेंदु की ताजपोशी में क्या रहेगा खास?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved