MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • कोलकाता में हाई अलर्ट! 1 लाख की भीड़ और 4000 जवान, सुवेंदु की ताजपोशी में क्या रहेगा खास?

कोलकाता में हाई अलर्ट! 1 लाख की भीड़ और 4000 जवान, सुवेंदु की ताजपोशी में क्या रहेगा खास?

पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने का सबसे बड़ा दिन…ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुवेंदु अधिकारी की शपथ से पहले हाई अलर्ट, 4000 जवान तैनात। पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में 1 लाख की भीड़ जुटेगी। बंगाल थीम, तैयारियां और शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी है? 

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 09 2026, 08:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

West Bengal CM Oath Ceremony: कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड आज सिर्फ एक शपथ ग्रहण समारोह का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीति के सबसे बड़े सत्ता परिवर्तन का मंच बनेगा। पहली बार भाजपा बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है और सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। लेकिन इस आयोजन को लेकर जो तैयारियां हुई हैं, वे इसे केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन और संदेश देने वाला आयोजन बना रही हैं। सुबह से ही कोलकाता की सड़कों पर सुरक्षा बलों की हलचल बढ़ गई है। शहर के कई हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई है और ड्रोन निगरानी शुरू हो चुकी है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक करीब 4 हजार जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वजह सिर्फ वीवीआईपी मौजूदगी नहीं, बल्कि वह राजनीतिक संवेदनशीलता भी है जो बंगाल में सत्ता बदलने के बाद लगातार महसूस की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X

एक लाख लोगों की भीड़… और हर तरफ बंगाल की राजनीतिक नई तस्वीर

ब्रिगेड परेड ग्राउंड को बंगाल की सांस्कृतिक पहचान के साथ सजाया गया है। मैदान में रवींद्रनाथ टैोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और बंगाल पुनर्जागरण की कई प्रतीकात्मक झलकियां दिखाई देंगी। ‘छऊ’, ‘बाउल’ और ‘गंभीरा’ जैसी लोक कलाओं के मंच तैयार किए गए हैं। दक्षिणेश्वर मंदिर शैली की कलाकृतियां और सुंदरबन थीम का डेकोरेशन यह संकेत देने की कोशिश कर रहा है कि भाजपा अब खुद को “बाहरी पार्टी” नहीं, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक धारा का हिस्सा दिखाना चाहती है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उन स्टॉल्स की हो रही है जहां ‘झालमुड़ी’, ‘रसगुल्ला’ और ‘संदेश’ परोसे जाएंगे। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह सिर्फ खानपान नहीं, बल्कि बंगाल की जनता को भावनात्मक संदेश देने की रणनीति है।

#WATCH | Kolkata | West Bengal BJP Legislative Party Leader Suvendu Adhikari to take oath as the first BJP Chief Minister of West Bengal since Independence, today.

(Visuals from outside his residence) pic.twitter.com/owKJP6H4fB

— ANI (@ANI) May 9, 2026

Related Articles

Related image1
Now Playing
बंगाल में पहली बार खिला कमल, 7 कारण जिन्होंने पलट दिया पूरा खेल । West Bengal ELection Result
Related image2
West Bengal Election Result : पश्चिम बंगाल चुनाव लड़े 10 सेलेब्स, जानिए किसका कैसा रहा हाल?
35
Image Credit : X

पीएम मोदी की मौजूदगी क्यों मानी जा रही सबसे बड़ा संकेत?

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और NDA के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी इसे राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक आयोजन बना रही है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि यह सिर्फ शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि “नए बंगाल” की शुरुआत का संदेश है। दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार को विधायक दल की बैठक खत्म होते ही अमित शाह ने खुद सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया। इसके तुरंत बाद सुवेंदु ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। पूरी प्रक्रिया की तेजी यह दिखाती है कि भाजपा सत्ता संभालने में कोई देरी नहीं चाहती।

#WATCH | Kolkata | West Bengal BJP Legislative Party Leader Suvendu Adhikari to take oath as the first BJP Chief Minister of West Bengal since Independence, today.

(Visuals from outside his residence) pic.twitter.com/zFqq8muJA6

— ANI (@ANI) May 9, 2026

45
Image Credit : X

34 साल का संघर्ष… और आखिरकार बंगाल में भगवा सत्ता

1982 में बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा को राज्य में पहली सीट जीतने में 34 साल लग गए थे। 2016 में पार्टी ने सिर्फ 3 सीटें जीती थीं, लेकिन 2021 में वह 77 सीटों तक पहुंच गई। अब 2026 में 207 सीटों के साथ भाजपा पहली बार बंगाल की सत्ता पर काबिज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सुवेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना सिर्फ एक नेता की जीत नहीं, बल्कि बंगाल की दशकों पुरानी राजनीतिक संरचना में बड़े बदलाव का संकेत है।

55
Image Credit : X

शपथ समारोह में क्या है नाश्ते खाने की क्या व्यवस्था?

वीआईपी मेहमानों के लिए लंच में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, अचार और सलाद की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बंगाली डिश बैंगन भाजा साग और आलू पोश्तो भी परोसा जाएगा। मिठाई में गुलाब-जामुन दिया जाएगा।

भाजपा इस आयोजन को केवल औपचारिकता नहीं रहने देना चाहती। सांस्कृतिक प्रतीकों, विशाल भीड़, हाई सिक्योरिटी और केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी के जरिए पार्टी यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि बंगाल में अब सत्ता ही नहीं, राजनीतिक नैरेटिव भी बदल चुका है। घुमनाम यीमचंद सिंह मुख्यमंत्री मणिपुर, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बिहार, माणिक शाहा मुख्यमंत्री त्रिपुरा, पेमा खांडु मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश और हिमंता बिस्वा शर्मा मुख्यमंत्री असम जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल समाचार
चुनाव
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय राजनीति
नरेंद्र मोदी
ममता बनर्जी
अमित शाह

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US Iran War: ईरान पर अभी हमला नहीं! रुबियो ने बताया अमेरिका का नया दांव, क्या है बड़ा प्लान?
Recommended image2
Nuclear Deal: ट्रंप का सऊदी को बड़ा ऑफर, इजरायल से दोस्ती करो, न्यूक्लियर डील ले लो
Recommended image3
Weather Update 26 August: दिल्ली-NCR से मुंबई तक बारिश का दौर, एमपी-छत्तीसगढ़ में तूफान का अलर्ट
Recommended image4
Weather Update 26 August 2026: पटना से रांची तक बादलों का डेरा! बिहार-झारखंड में भारी बारिश के आसार
Recommended image5
मोदी कैबिनेट में फिर ‘बड़ी हलचल’ के संकेत? 12 साल में कितनी बार बदली सरकार की टीम
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
बंगाल में पहली बार खिला कमल, 7 कारण जिन्होंने पलट दिया पूरा खेल । West Bengal ELection Result
Recommended image2
West Bengal Election Result : पश्चिम बंगाल चुनाव लड़े 10 सेलेब्स, जानिए किसका कैसा रहा हाल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved