MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • टिकट रिफंड से हाइड्रोजन ट्रेन तक: भारतीय रेलवे में 8 बड़े बदलाव-आपके लिए क्या और क्यों है खास?

टिकट रिफंड से हाइड्रोजन ट्रेन तक: भारतीय रेलवे में 8 बड़े बदलाव-आपके लिए क्या और क्यों है खास?

भारतीय रेलवे 2026 में 8 बड़े बदलाव लाने जा रहा है, जिसमें हाइड्रोजन ट्रेन, 12 वंदे भारत स्लीपर, नया टिकट रिफंड नियम, काउंटर टिकट कैंसिलेशन, 75 होल्डिंग एरिया और 100% इलेक्ट्रिफिकेशन शामिल हैं, जिससे यात्रा और आधुनिक होगी।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 12 2026, 08:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : ChatGPT

Indian Railways 2026: भारत का रेलवे सिस्टम अब सिर्फ यात्रा का साधन नहीं रह जाएगा, बल्कि यह एक हाई-टेक, तेज़ और ज्यादा सुविधाजनक नेटवर्क बनने की ओर बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में नए नियमों से लेकर नई ट्रेनों तक और हाइड्रोजन तकनीक से लेकर डिजिटल सिस्टम तक- रेलवे में 8 ऐसे बड़े बदलाव करने जा रहा है जो यात्रियों के सफर को पूरी तरह बदल सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
Image Credit : Getty

1. क्या अब टिकट कैंसिल करना और भी सख्त हो गया है?

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही पूरा रिफंड मिलेगा। 8 घंटे से कम समय पर कैंसिल करने पर पैसा वापस नहीं मिलेगा। 24 से 8 घंटे के बीच कैंसिल पर केवल 50% रिफंड मिलेगा। 8 घंटे से कम समय पर 0 रिफंड-पहले यह सीमा 4 घंटे थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। यह नियम 15 अप्रैल तक लागू होने की संभावना है। मतलब साफ है-अब आखिरी समय की बुकिंग और कैंसिलेशन पर ज्यादा नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Related image1
Railways Viral Story: सफर में बच्चे की तबीयत बिगड़ी, रेलवे ने जीत लिया मां का दिल-WATCH
Related image2
LPG Crisis In Indian Railways: अब ट्रेनों में नहीं मिलेगा गरम खाना? IRCTC ने जारी किया इमरजेंसी प्लान
310
Image Credit : Getty

2. क्या अब किसी भी स्टेशन से टिकट कैंसिल कर पाएंगे?

यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर यह है कि अब काउंटर टिकट सिर्फ उसी स्टेशन से कैंसिल कराने की मजबूरी खत्म हो रही है। पहले काउंटर टिकट कैंसिल कराने के लिए उसी स्टेशन जाना पड़ता था जहां से टिकट लिया गया हो। लेकिन अब नया नियम लागू होने के बाद आप भारत के किसी भी रेलवे स्टेशन से काउंटर टिकट कैंसिल करा सकेंगे और तुरंत रिफंड भी ले सकेंगे। यह बदलाव यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

410
Image Credit : Getty

3. क्या बोर्डिंग स्टेशन बदलना अब और आसान होगा?

रेलवे जल्द ही यात्रियों को यह सुविधा देने जा रहा है कि वे ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकें। अगर कोई यात्री पुरानी जगह से ट्रेन नहीं पकड़ पाता, तो वह अगले स्टेशन से भी यात्रा कर सकेगा। इससे टिकट बर्बाद होने का डर काफी कम हो जाएगा।

510
Image Credit : Getty

4. क्या ट्रेन में क्लास अपग्रेड अब आखिरी मिनट में भी होगा?

अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपनी सीट अपग्रेड कर सकेंगे। जैसे स्लीपर से AC में अपग्रेड करना अब पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। इससे यात्रियों को ज्यादा आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

610
Image Credit : Getty

5. क्या भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सच में गेमचेंजर है?

भारतीय रेलवे अब हाइड्रोजन ट्रेन लाने के बेहद करीब है। जिसका ट्रायल सफल हो चुका है। यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होगी और सिर्फ पानी की भाप छोड़ेगी। यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में से एक मानी जा रही है। इसके अलावा इस ट्रेन की अन्य खासियतों में प्रमुख रूप से- इसमें 10 कोच होंगे। लगभग लगभग 2400 kW पावर क्षमता होगी। हरियाणा के जिंद-सोनीपत रूट पर ट्रायल सफल रहा है। यह तकनीक भारत को ग्रीन रेलवे की दिशा में दुनिया के अग्रणी देशों में ला सकती है।

710
Image Credit : Getty

6. क्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी का गेम बदल देगी?

रेलवे 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेनें 1000–1500 किमी की दूरी को तेज़, आरामदायक और किफायती बनाएंगी। इनमें हाई-टेक सुविधाएं, बेहतर सीटें और एडवांस सेफ्टी सिस्टम होगा। इनकी खासियत:

  • 16 कोच, 1128 सीटें
  • 180 km/h तक की स्पीड
  • एयरलाइन जैसी सुविधा और हाई सेफ्टी
  • USB चार्जिंग, CCTV, मॉडर्न टॉयलेट

इसका किराया फ्लाइट से काफी कम होने की उम्मीद है, जिससे आम लोग भी तेज और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।

810
Image Credit : Getty

7. क्या रेलवे स्टेशनों पर भीड़ खत्म हो जाएगी?

देश के 75 बड़े स्टेशनों पर नए होल्डिंग एरिया (यात्री सुविधा केंद्र) बनाने जा रहा है। यह यात्रियों के लिए अलग वेटिंग ज़ोन होगा जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी। यात्रियों को बैठने की बेहतर जगह मिलेगी और प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण आसान होगा। इससे स्टेशन अनुभव ज्यादा व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगा।

910
Image Credit : Getty

8. क्या पूरा रेलवे नेटवर्क 100% इलेक्ट्रिक हो जाएगा?

भारतीय रेलवे का ब्रॉड गेज नेटवर्क अब लगभग पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड हो चुका है। 99.2% नेटवर्क पहले ही इलेक्ट्रिफाइड हो चुका है। अब लक्ष्य 2026-27 तक इसे 100% इलेक्ट्रिक बनाना है। इसका मतलब होगा कि कम प्रदूषण और ज्यादा तेज़ ट्रेन संचालन।

1010
Image Credit : Getty

क्या यह भारत के रेलवे इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव है?

इन सभी बदलावों से साफ है कि भारतीय रेलवे अब डिजिटल, ग्रीन और हाई-स्पीड भविष्य की ओर बढ़ रहा है। 2026-27 में भारतीय रेलवे सिर्फ ट्रेनों को नहीं, बल्कि पूरे सफर के अनुभव को बदलने जा रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन, वंदे भारत स्लीपर, डिजिटल टिकट सिस्टम और इलेक्ट्रिक नेटवर्क-सब मिलकर भारतीय रेल को एक नए युग में ले जा रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Jammu House Collapse : बारिश में धड़ाम हो गया पूरा का पूरा मकान, रोज यहीं से गुजरते थे बच्चे!
Recommended image2
मिर्च पाउडर से हमला, ईंट-डंडों से पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों के साथ ये क्या हुआ?-WATCH
Recommended image3
इस कैफे में Cheese हटाने की कीमत ₹72! भारतीय क्रिएटर ने शेयर किया हैरान करने वाला VIDEO
Recommended image4
क्या है Bidesh Sikhyabruti Scheme? जिसमें छात्रों को मिलेंगे 25 लाख, विदेश पढ़ने भेजेगी सरकार
Recommended image5
‘अब चैन से नहीं बैठेंगे...’ CJP ने सरकार को दी चेतावनी, 24 अगस्त को होगा बड़ा फैसला
Related Stories
Recommended image1
Railways Viral Story: सफर में बच्चे की तबीयत बिगड़ी, रेलवे ने जीत लिया मां का दिल-WATCH
Recommended image2
LPG Crisis In Indian Railways: अब ट्रेनों में नहीं मिलेगा गरम खाना? IRCTC ने जारी किया इमरजेंसी प्लान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved