ट्रेन में सफर के दौरान एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसकी मां ने जब मदद मांगी, तो इंडियन रेलवे ने फौरन एक्शन लिया. अगले ही स्टेशन पर न सिर्फ दवाइयां बल्कि एक डॉक्टर भी बच्चे को देखने के लिए मौजूद था. बच्चे की मां, भावना, ने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद रेलवे की जमकर तारीफ हो रही है.

ट्रेन में सफर के दौरान अगर बच्चे की तबीयत बिगड़ जाए, तो किसी भी मां-बाप के लिए यह एक मुश्किल घड़ी होती है। ऐसा ही कुछ हुआ डेंटिस्ट और मां, भावना के साथ। लेकिन इंडियन रेलवे ने जिस तरह उनकी मदद की, उसकी कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भावना ने खुद X (पहले ट्विटर) पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे रेलवे ने उन्हें हैरान कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ड्रमस्टिक सूप के बाद बिगड़ी तबीयत

भावना ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थीं। उन्होंने बच्चे को ड्रमस्टिक यानी सहजन का सूप दिया, जिसके कुछ देर बाद ही बच्चे को लगातार उल्टियां होने लगीं। बच्चे की हालत देखकर वह घबरा गईं और फौरन TTE को ढूंढा। उन्होंने TTE से पूछा कि क्या ट्रेन में दवा मिलने का कोई इंतजाम हो सकता है, हालांकि उन्हें ज्यादा उम्मीद नहीं थी। लेकिन रेलवे कर्मचारियों का जो रिस्पॉन्स मिला, वह कमाल का था।

View post on Instagram

सिर्फ दवा नहीं, डॉक्टर भी पहुंचा

रेलवे ने न सिर्फ दवा का इंतजाम किया, बल्कि जब ट्रेन अगले स्टेशन हिंदुपुर पहुंची, तो वहां बच्चे को चेक करने के लिए एक डॉक्टर भी मौजूद था। डॉक्टर ने बच्चे की जांच की और जरूरी दवाइयां दीं। भावना ने अपने पोस्ट में लिखा, "घबराहट से राहत तक'' मदद इतनी जल्दी पहुंची, जितनी मैंने उम्मीद भी नहीं की थी।"

वीडियो वायरल, रेलवे की हो रही तारीफ

भावना का शेयर किया गया वीडियो अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे 93,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग रेलवे की इस शानदार सर्विस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि रेलवे जिस तरह से इमरजेंसी में लोगों की मदद करता है, वह काबिले-तारीफ है। एक यूजर ने लिखा, "जब सिर्फ निगेटिव खबरें वायरल होती हैं, ऐसे में देश के बारे में गर्व महसूस कराने वाले ऐसे पॉजिटिव वीडियो देखकर अच्छा लगा।" एक और यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि एक बार आधी रात 1:50 बजे पेट दर्द होने पर रेलवे ने सिर्फ तीन स्टेशन बाद ही उनकी बर्थ पर दवा पहुंचा दी थी।