MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Israel Airstrike: लेबनान में अब तक 254 मौतें-होर्मुज़ पर फिर बढ़ी तकरार, एक्शन में ईरान!

Israel Airstrike: लेबनान में अब तक 254 मौतें-होर्मुज़ पर फिर बढ़ी तकरार, एक्शन में ईरान!

इजराइल के हमले में लेबनान में 254 मौतों के बाद ईरान ने अचानक होर्मुज़ स्ट्रेट बंद कर दिया-क्या यह जवाबी हमला है? ट्रंप का बयान कि हिजबुल्लाह सीजफायर में शामिल नहीं, क्या नए युद्ध का दरवाज़ा खोल रहा है? आखिर पर्दे के पीछे कौन सा गेम चल रहा है?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 09 2026, 08:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Israel Lebanon Hezbollah Airstrike: मध्य पूर्व में हालात एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए हैं। लेबनान में इज़राइली हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट (Hormuz Strait) को दोबारा बंद करने का बड़ा फैसला लिया है। यह वही रास्ता है जिससे दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है। ऐसे में यह कदम सिर्फ क्षेत्रीय नहीं बल्कि ग्लोबल संकट की घंटी माना जा रहा है।

The IDF conducted its largest wave of airstrikes on Hezbollah in Lebanon, hitting over 100 sites across southern Beirut, the Beqaa Valley, and southern Lebanon within 10 minutes. pic.twitter.com/IU24Q3oC2M

— Open Source Intel (@Osint613) April 8, 2026

26
Image Credit : X

लेबनान में तबाही: 254 मौतें, हजारों घायल

इज़राइल ने लेबनान के कई शहरों-बेरूत, बालबेक, हर्मेल, नबातीह, सिडोन और टायर—पर लगातार एयरस्ट्राइक किए। इन हमलों में कम से कम 254 लोगों की मौत हो गई और 1,100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन हमलों के बाद पूरे लेबनान में दहशत का माहौल है। राहत और बचाव टीम लगातार मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। यह हमला हाल के समय का सबसे बड़ा और घातक माना जा रहा है।

Ceasefire in Peril: Israel Pounds Lebanon as Iran Shuts Strait of Hormuz.

A fragile two-week ceasefire between the US, Iran, and Israel, brokered at the 11th hour on Tuesday by Pakistan, teetered on collapse Wednesday as deep disagreements emerged over its scope.

Iran and… pic.twitter.com/6MXSWSBLji

— JAS (@JasADRxquisites) April 8, 2026

Related Articles

Related image1
इज़राइल का लेबनान पर बड़ा हमला: 10 मिनट में 100 मिसाइलें…ईरान का पलटवार, होर्मुज़ फिर बंद
Related image2
US-Israel-Iran War: ईरान से बातचीत के लिए JD Vance जाएंगे पाकिस्तान! ट्रंप का बड़ा दांव
36
Image Credit : X

ईरान का बड़ा फैसला: होर्मुज़ स्ट्रेट फिर बंद

इज़राइल के हमलों के तुरंत बाद ईरान ने प्रतिक्रिया देते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने का फैसला लिया। यह दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट्स में से एक है। इसके बंद होने का मतलब है-

  • तेल की सप्लाई रुक सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं।
  • ग्लोबल मार्केट में भारी उथल-पुथल।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स कह रही हैं कि पूरी तरह बंद होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन जहाजों की आवाजाही पर असर दिखना शुरू हो गया है।

46
Image Credit : X

सीज़फायर में हिज़्बुल्लाह नहीं: ट्रंप का साफ बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने साफ कहा है कि ईरान के साथ हुए 2 हफ्ते के सीज़फायर में हिज़्बुल्लाह शामिल नहीं है। यानी लेबनान में इज़राइल की कार्रवाई जारी रह सकती है। यही वजह है कि हिज़्बुल्लाह पहले ही चेतावनी दे चुका था कि अगर उसे शामिल नहीं किया गया, तो यह सीज़फायर ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा।

Israel announces the name of its military operation in Lebanon. 🇮🇱🇱🇧
Operation “Eternal Darkness” aims to disrupt Hezbollah’s operations; to that end, Israeli forces claim to have bombed numerous Hezbollah positions in the suburbs of Beirut, the Bekaa Valley, and southern… pic.twitter.com/SStHhr9UcZ

— @Suriyak (@Suriyakmaps) April 8, 2026

56
Image Credit : X

ईरान का 10 पॉइंट प्लान: शांति या शर्तों का खेल?

ईरान ने अमेरिका के सामने 10 शर्तों वाला सीज़फायर प्लान रखा है, जिसमें कई बड़े मुद्दे शामिल हैं:

  1. हमले पूरी तरह बंद हों: अमेरिका और इज़राइल सभी सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकें।
  2. सभी प्रतिबंध हटें: ईरान पर लगे आर्थिक सैंक्शन पूरी तरह खत्म किए जाएं।
  3. फ्रीज फंड वापस मिले: विदेशों में रोकी गई ईरान की संपत्तियां लौटाई जाएं।
  4. जंग का स्थायी अंत: सिर्फ सीज़फायर नहीं, बल्कि हमेशा के लिए युद्ध खत्म हो।
  5. अमेरिकी सेना हटे: मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सैनिक और बेस हटाए जाएं।
  6. नुकसान की भरपाई: जंग में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
  7. होर्मुज़ पर ईरान का कंट्रोल: Hormuz Strait पर ईरान का नियंत्रण बना रहे।
  8. शर्तों के साथ जहाजों की आवाजाही: जहाज गुजरेंगे, लेकिन ईरानी सेना की निगरानी में।
  9. हर जहाज पर फीस: प्रति जहाज करीब $2 मिलियन शुल्क लिया जाए (ओमान के साथ शेयर)।
  10. क्षेत्रीय संघर्ष भी खत्म हों: लेबनान और हिज़्बुल्लाह पर हमले भी बंद किए जाएं।

इससे साफ है कि ईरान सिर्फ युद्ध रोकना नहीं, बल्कि पूरी रणनीतिक पकड़ चाहता है।

66
Image Credit : X

टैंकर वापस लौटा, ट्रंप की नई धमकी

होर्मुज़ के पास एक ऑयल टैंकर “AUROURA” अचानक रास्ता बदलकर वापस लौट गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि समुद्री रास्ता अब सुरक्षित नहीं माना जा रहा। इसी बीच, डोनॉल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान किया है- जो देश ईरान को हथियार देंगे, उन पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन चीन और रूस पर पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं। मौजूदा हालात बेहद संवेदनशील हैं। एक तरफ सीज़फायर है, दूसरी तरफ लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई की तैयारी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
विश्व राजनीति
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
इज़राइल (Israel)
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US-Israel-Iran War: ईरान से बातचीत के लिए JD Vance जाएंगे पाकिस्तान! ट्रंप का बड़ा दांव
Recommended image2
इज़राइल का लेबनान पर बड़ा हमला: 10 मिनट में 100 मिसाइलें…ईरान का पलटवार, होर्मुज़ फिर बंद
Recommended image3
तीन राज्यों में चुनावी समर आज: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर वोटिंग, 10 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स तैयार
Recommended image4
Today Weather in Lucknow: नोएडा, लखनऊ और आगरा‑मेरठ सहित यूपी के 6 शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, जानिए बारिश या तेज धूप!
Recommended image5
Today Weather in Delhi: धूप या बारिश? जानिए आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Related Stories
Recommended image1
इज़राइल का लेबनान पर बड़ा हमला: 10 मिनट में 100 मिसाइलें…ईरान का पलटवार, होर्मुज़ फिर बंद
Recommended image2
US-Israel-Iran War: ईरान से बातचीत के लिए JD Vance जाएंगे पाकिस्तान! ट्रंप का बड़ा दांव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved