MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • रिश्तों का खतरनाक खेल : अमीर डॉक्टर दीदी के लिए जल्लाद बनी छोटी बहन, वजह 60 करोड़

रिश्तों का खतरनाक खेल : अमीर डॉक्टर दीदी के लिए जल्लाद बनी छोटी बहन, वजह 60 करोड़

Jabalpur Doctor Hemlata Shrivastava : मध्य प्रदेश के जबलपुर की मशहूर नेत्र रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की कहानी बेहद दर्दनाक है। जिसने पूरी ज‍िंदगी मरीजों की आंखों का इलाज किया। पति और डॉक्‍टर बेटे की मौत के बाद वे घर में अकेली रह गई थीं।

3 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Feb 02 2026, 02:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

60 करोड़ की महिला डॉक्टर की बेबसी

किसी ने सच ही कहा कि पैसों की लालच में लोग सारे रिश्तेदारी और इंसानियत भूल जाते हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी ही मार्मिक खबर सामने आई है, जिसने बता दिया है कि संपत्ति की चाह में लोग किस कदर अंधे हो जाते हैं। यहां बहन जीजा ने 81 साल की एक नामी महिला डॉक्टर को बंधक बनाकर रखा, उसे सिर्फ जरा सा खाना और तीन चम्मच पानी दे रहे थे। ताकि जल्द मौत हो जाए और उसकी 60 करोड़ की संपत्ति मिल सके।

25
Image Credit : x.com

जबलपुर के नेत्र विशेषज्ञ की दर्दनाक कहानी

दरअसल, यह दर्दनाक कहानी है जबलपुर जिला अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ रहीं सीनियर डॉक्टर रहीं हेमलता श्रीवास्तव की। जिन्होंने अपनी पूरी ज‍िंदगी मरीजों की आंखों का इलाज कर हजारों लोगों को रोशनी दी। जिनके पास 60 करोड़ की संपत्ति है, उनके पति भी डॉक्टर थे, लेकिन पिछले साल उनका निधन हो गया। एक बेटा भी डॉक्टर था, जिसकी भी 2022 में मौत हो गई। पति और बेटे के जाने के बाद डॉक्टर अकेली रह गई।

Related Articles

Related image1
Bangladesh Mob Lynching: हिंदू मजदूर के भाई ने बयां की दर्दनाक कहानी-होता है जानवरों जैसा सलूक
Related image2
हरियाणा में घर-पंजाब में ड्यूटी और MP में किया सुसाइड, सिपाही की दर्दनाक कहानी
35
Image Credit : x.com

सगी बहन जब बनी जल्लाद

81 साल की उम्र में डॉक्टर हेमलता की देखरेख करने के बहाने उनकी सगी छोटी बहन शांति तिवारी और जीजा राजेंद्र तिवारी साथ रहने आ गए। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जो देखरेख करने आ रहे हैं वह उनको बंधक बनाकर जीने के लिए मजबूर कर देंगे। उनकी संपत्ति पर कब्जे की नीयत से उन्हें घर में कैद कर लिया। करीब 50 दिनों से उन्हें खाने के नाम पर सिर्फ नाम मात्र का भोजन और पानी के नाम पर दिन भर में केवल तीन चम्मच पानी दिया जाता था।

45
Image Credit : Getty

करोड़पति डॉक्टर दो वक्त की रोटी और पानी को मोहताज

बताया जाता है कि डॉक्टर हेमलता के घर जो कर्मचारी थे, धीरे धीरे उनको भी हटा दिया गया। इसके बाद वो दो वक्त की रोटी और पानी के लिए मोहताज हो गईं। जब वह बहन और बहनोई से खाना पीना मांगती तो उन्हें एक रोटी और दो से तीन चम्मच पानी दिया जाता। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ती चल गई। फिर बहन -बहनोई उनकी जमीन बेचने लगे।

55
Image Credit : Getty

जबलपुर कलेक्टर ने कराया खुलासा

2 जनवरी को डॉ. हेमलता की 22 वर्ग हजार फीट जमीन डॉ. अंशुल जैन और डॉ. रिचा जैन के नाम कर दी गई। इसी बीच एक दिन रिचा जैन को डॉ. हेमलता के बंधक बनाने और उनकी संपत्ति हड़पने की कहीं से खबर लगी। इसके बाद उन्होंने यह सूचना जबलपुर के कलेक्टर को दी। तब कहीं जाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बंधक मुक्त कराया। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं आरोपी बहन और बहनोई से पूछताछ की जा रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
मध्य प्रदेश समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, बच्ची के सैल्यूट पर दिया आशीर्वाद
Recommended image2
₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड! बजट 2026 में एमएसएमई और वस्त्र उद्योग की बड़ी जीत
Recommended image3
UP Banking Growth: सीएम योगी का लक्ष्य- यूपी का CD Ratio 62%+, बैंकों को ठोस प्रयास के निर्देश
Recommended image4
Now Playing
Gold Silver Price Today : तीसरे दिन भी चांदी धड़ाम, सोना भी हुआ फीका । Sone Ka Bhav
Recommended image5
CM Yogi Update: सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, 2025-26 की कार्ययोजना पर सख्त निर्देश
Related Stories
Recommended image1
Bangladesh Mob Lynching: हिंदू मजदूर के भाई ने बयां की दर्दनाक कहानी-होता है जानवरों जैसा सलूक
Recommended image2
हरियाणा में घर-पंजाब में ड्यूटी और MP में किया सुसाइड, सिपाही की दर्दनाक कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved