MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • आखिर कौन था मोहम्मद ताहिर अनवर? जिसकी रहस्यमयी मौत से मसूद अजहर को लगा तगड़ा झटका

आखिर कौन था मोहम्मद ताहिर अनवर? जिसकी रहस्यमयी मौत से मसूद अजहर को लगा तगड़ा झटका

Breaking News: जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान के बहावलपुर में रहस्यमयी मौत ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वजह अब तक साफ नहीं-क्या आतंकी नेटवर्क के अंदर कुछ बड़ा चल रहा है या यह सिर्फ संयोग है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 31 2026, 10:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Masood Azhar Brother Death Mystery: जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत की खबर ने अचानक सुर्खियां बटोर ली हैं। अनवर सिर्फ परिवार का हिस्सा ही नहीं था, बल्कि आतंकी संगठन के अंदर एक सक्रिय और अहम भूमिका निभाता था। यही वजह है कि उसकी मौत को साधारण घटना नहीं माना जा रहा। खैर भारत के लिए खुश करने वाली इस खबर का सबसे अहम पहलू है कि अभी तक अननोन गनमैन पाकिस्तान में आतंकियों का सफाया कर रहे थे, अब अननोन मौत भी इस काम में जुट गई है।

25
Image Credit : X

क्या सच में रहस्यमयी है मौत?

सबसे बड़ा सवाल यही है-मौत की वजह क्या है? अब तक किसी भी आधिकारिक स्तर पर इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। यही वजह है कि इस घटना को “रहस्यमयी मौत” कहा जा रहा है। क्या यह सामान्य मौत है या इसके पीछे कोई बड़ी कहानी छिपी है-इस पर चर्चा तेज है।

Related Articles

Related image1
Pakistan Airstrike: काबुल अस्पताल पर सबसे बड़ा हमला, 400 मौतें! जलती बिल्डिंग का खौफनाक Video आया सामने
Related image2
Now Playing
Oil Crisis ने Pakistan को किया मजबूर, Shehbaz Sharif ने नागरिकों से की मिन्नतें
35
Image Credit : X

बहावलपुर क्यों बना फोकस पॉइंट?

अनवर का जनाज़ा बहावलपुर में होना था, जो लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है। यही वह जगह है जहां संगठन की कई गतिविधियों का केंद्र बताया जाता रहा है। इस लोकेशन के कारण इस घटना को और ज्यादा गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि यह इलाका पहले भी कई विवादों और गतिविधियों से जुड़ा रहा है।

45
Image Credit : X

क्या आतंकी नेटवर्क के अंदर कुछ बदल रहा है?

मोहम्मद ताहिर अनवर की पहचान सिर्फ एक रिश्तेदार के रूप में नहीं, बल्कि संगठन के एक सक्रिय सदस्य के तौर पर थी। ऐसे में उसकी अचानक मौत यह सवाल उठाती है-क्या जैश-ए-मोहम्मद के अंदर कोई अंदरूनी हलचल चल रही है? या फिर यह सिर्फ एक संयोग है? पिछले साल मसूद अजहर ने दावा किया था कि भारत की कार्रवाई में उसके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। उस बयान के बाद से ही संगठन और उसके परिवार पर लगातार नजर रखी जा रही थी। अब यह नई घटना उन सभी पुराने घटनाक्रमों से जुड़ती हुई नजर आ रही है, जिससे रहस्य और गहरा हो गया है।

55
Image Credit : X

भारत की सुरक्षा के लिए कितना अहम?

मसूद अजहर का नाम भारत में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है-जैसे संसद हमला, मुंबई हमला, पुलवामा हमला। ऐसे में उसके परिवार या संगठन से जुड़ी कोई भी घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। यह देखना जरूरी होगा कि इस मौत का भविष्य में क्या असर पड़ता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या इस मामले में कोई आधिकारिक जांच होगी या नहीं। अगर जांच होती है, तो कई नए खुलासे सामने आ सकते हैं, जो इस पूरे नेटवर्क की स्थिति को समझने में मदद करेंगे। फिलहाल, यह खबर सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक मिस्ट्री है-जिसका सच अभी सामने आना बाकी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
पाकिस्तान
भारतीय राजनीति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gas Supply Alert: भारत का होर्मुज बायपास प्लान, नया रूट-नई डील! एक झटके में खत्म होगा LPG संकट
Recommended image2
Gold Price Crash 2026: 18 साल में सबसे बड़ा क्रैश! दिल्ली-जानिए मुंबई समेत 9 शहरों में कितना गिरा सोना?
Recommended image3
'गुलामों के बच्चे': ट्रंप का बर्थराइट सिटिज़नशिप पर अजीबो गरीब बयान-क्या खत्म होगा 14वां संशोधन?
Recommended image4
US Airstrike Mashhad Airport: भारत जाने वाला विमान क्षतिग्रस्त, ईरान का अमेरिका पर बड़ा आरोप
Recommended image5
Now Playing
डॉक्टर बनना चाहती हैं Bihar Board Topper सबरीन, टायर दुकानदार की बेटी ने किया स्टेट टॉप
Related Stories
Recommended image1
Pakistan Airstrike: काबुल अस्पताल पर सबसे बड़ा हमला, 400 मौतें! जलती बिल्डिंग का खौफनाक Video आया सामने
Recommended image2
Now Playing
Oil Crisis ने Pakistan को किया मजबूर, Shehbaz Sharif ने नागरिकों से की मिन्नतें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved