Udhampur Ramnagar Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 10 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटनास्थल पर सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

J&K Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे यात्रियों से भरी एक बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक एक अंधे मोड़ (Blind Curve) पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग और जवान घायलों को बचाते नजर आ रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस मोड़ काटते समय अचानक अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए सीधे पहाड़ी के नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि पास में ही स्थानीय निवासी और सुरक्षा बल मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Scroll to load tweet…

रेस्क्यू के लिए सेना और पुलिस ने झोंकी ताकत

हादसे की गंभीरता को देखते हुए सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने के इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।

Scroll to load tweet…

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसे 'हृदयविदारक' बताते हुए प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।