Jamui Assault Case: बिहार के जमुई में जो शर्मनाक घटना घटी उससे पूरा प्रदेश शर्मिंदा है। किस तरह गुंडा और जंगल राज की तरह सरेआम 10वीं के छात्र-छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ की गई। राहुल गांधी और तेजस्वी ने इसे शर्मनाक बताकर महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

पटना. बिहार के जमुई में सड़क किनारे एक लड़के और लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ की घटना के बाद राज्य की सम्राट चौधरी सरकार पर प्रदेश के तमाम विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और आरजेडी ने जोरदार हमला बोला है। किसी ने कहा कि यह बिहार के इतिहास का सबसे काला दिन है तो किसी ने इसे गुंड़ा और जंगलराज बताया है। राहुल गांधी से लेकर तेजस्वी यादव ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा कि आज बिहार में लड़की से लेकर लड़क तक कोई सुरक्षित नहीं है। वहीं सांसद पप्पू यादव ने आरोपी नंदन यादव के लिए फांसी की मांगी करते हुए कहा कि उसे जीने का कोई अधिकार नहीं है।

जमुई की घटना बेहद विचलित करने वाली-राहुल गांधी

  • राहुल गांधी ने लिखा, "बिहार के जमुई का वीडियो बेहद विचलित करने वाला है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों को सड़क पर रोका गया। उन्हें परेशान किया गया, बेइज्जत किया गया और छेड़छाड़ की गई। एक छोटी बच्ची हाथ जोड़कर छोड़ने की भीख मांग रही थी, जबकि गुंडे उसे नोच रहे थे और घसीट रहे थे। इन लोगों को ऐसा व्यवहार करने का हक किसने दिया? यह 'संस्कृति' नहीं है। यह पितृसत्ता है: यह सोच कि कोई भी पुरुष किसी लड़की के शरीर, उसकी आवाजाही और उसकी पसंद पर पहरा दे सकता है।" गांधी ने पूछा कि वीडियो सामने आने के इतने दिनों बाद भी अपराधी खुलेआम क्यों घूम रहे हैं।
  • उन्होंने कहा, "अगर घटना 19 सितंबर को हुई, तो अपराधी अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? बिहार सरकार को जवाब देना चाहिए कि शाम 7 बजे एक लड़की सार्वजनिक सड़क पर सुरक्षित क्यों नहीं है?"

पूरा बिहार है इस घटना से शर्मिंदा है

घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए तेजस्वी ने कहा, "यह सच में एक दुखद घटना है। हम बहुत शर्मिंदा हैं। लेकिन सरकार ने ऐसी घटनाओं को लेकर सारी शर्म और लिहाज खो दिया है। आज बिहार में लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चाहे दिन हो या रात, कॉलेज हो, स्कूल हो, सड़क हो, हॉस्टल हो या फिर घर के अंदर-बाहर, बिहार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, यह सच है। आज बिहार की किसी भी लड़की से पूछ लीजिए, कोई खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती। सबसे दुखद बात यह है कि सरकार और पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामलों को दबाने और छिपाने का काम करती है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय वे केस रफा-दफा करने में लगे रहते हैं। यह बेहद शर्मनाक है। बिहार में पूरी तरह से गुंडाराज कायम हो चुका है।"

बिहार राज्य महिला आयोग क्या बोला

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिली और उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क किया। मिश्रा ने कहा, "यह घटना 19 सितंबर को हुई। मुझे सोशल मीडिया के जरिए इसका पता चला। मैंने जमुई के डीएम से बात की है, हमने घटना की लोकेशन पता करने की कोशिश की।

सुरक्षा की जिम्मेदारी पप्पू यादव को सौंपों फिर कुछ तो भारत छोड़ दूंगा

  • इस घटना को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो गया है। लोगों में कानून, संविधान, सरकार, सिस्टम और समाज का डर क्यों नहीं है? आप कौन होते हैं यह पूछने वाले कि उनके माता-पिता को उनके ठिकाने के बारे में पता था या नहीं?
  • आपने उन्हें 25 मिनट तक परेशान किया... समाज बहुत नीचे गिर चुका है, हम नैतिक पतन देख रहे हैं। इसलिए, सिर्फ सरकार की आलोचना करना काफी नहीं है। यहां कोई सरकार है ही नहीं... सरकार यह बात छिपा रही है कि आरोपी बीजेपी से जुड़े हुए हैं।"
  • पप्पू यादव ने दावा किया कि अगर सत्ता उनके हाथ में होती, तो किसी की ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत नहीं होती। उन्होंने आगे कहा, "इस घटना के बाद से लड़कियां डरी हुई हैं, वे अपने घरों से बाहर नहीं निकल रही हैं... सुरक्षा की जिम्मेदारी पप्पू यादव को सौंप दीजिए; अगर लोग ऐसा करने की सोचेंगे भी, तो मैं भारत छोड़ दूंगा।"