MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • News
  • 23 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: सोना-चांदी फिर महंगे, रेलवे का पहला रोबो-कॉप विशाखापट्नम में तैनात

23 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: सोना-चांदी फिर महंगे, रेलवे का पहला रोबो-कॉप विशाखापट्नम में तैनात

Top News 23 January: शुक्रवार 23 जनवरी को सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी गई। वहीं, बांग्लादेश की निर्वासित पीएम शेख हसीना ने यूनुस सरकार पर जमकर हमला बोला। जानते हैं आज की 5 बड़ी खबरें।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 23 2026, 11:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

1- सोना-चांदी फिर महंगे

23 जनवरी को सोना-चांदी के दाम एक बार फिर बढ़ गए। IBJA के मुताबिक, गुरुवार को सोना 1,51,128 रुपए पर था जो शुक्रवार को 3,182 रुपए बढ़कर 1,54,310 रुपए पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 11994 रुपए उछलकर 3,11,705 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : ANI

2- बांग्लादेश: शेख हसीना ने यूनुस को बताया गद्दार

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने कहा कि उनका देश इस समय 'खून से सना' हुआ बर्बादी की कगार पर खड़ा है। दिल्ली में एक ऑनलाइन ऑडियो मैसेज के जरिये हसीना ने कहा, बांग्लादेश अब “एक विशाल जेल, फांसी का मैदान और मौत की घाटी” बन चुका है। उन्होंने यूनुस को हत्यारा फासीवादी, सूदखोर, मनी लॉन्डरर, लुटेरा, भ्रष्ट और सत्ता का भूखा गद्दार कहा।

Related Articles

Related image1
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते
Related image2
21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
35
Image Credit : Getty

3- Ind vs NZ: दूसरे टी20 में भी भारत की जीत

रायपुर में हुए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम ने पहले खेलते हुए 208 रन का स्कोर बनाया, जिसे टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से ईशान किशन ने 76 और कप्तान सूर्या ने 82 रन बनाए।

45
Image Credit : X

4- रेलवे का पहला 'रोबो कॉप'विशाखापट्नम में तैनात

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने अपना पहला 'रोबो कॉप' तैनात किया है। इसे 'असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर-अर्जुन' के रूप में जाना जाएगा। इस रोबो की सबसे बड़ी खूबी ये है कि यह स्टेशन में घुसने वाले किसी भी लिस्टेड आतंकवादी, गैंगस्टर, बदमाश, तस्कर और चोर-उचक्कों की पहचान कर तत्काल कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेगा। इसके अलावा प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ होने पर भी यह अधिकारियों को अलर्ट करेगा। फीडबैक के आधार पर देश के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी इसे तैनात किया जाएगा।

55
Image Credit : ANI

5- कठुआ में सेना ने जैश के आतंकी को मारा

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी मारा गया। अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में अब भी 2-3 आतंकियों के छुपे होने की आशंका है, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले गुरुवार को, किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में जैश आतंकवादियों के एक ग्रुप के साथ हुई मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया था।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
विश्व समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ambani Ganesh Chaturthi 2026: सलमान की सादगी या रेखा का रॉयल अंदाज, किसके लुक ने जीता दिल? देखें वीडियो
Recommended image2
Now Playing
Festive Season का बड़ा धमाका! कार से लेकर Electronics तक धड़ाधड़ बिक्री, 5% तक उछाल
Recommended image3
बाइकर सिया को टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला की निकली हेकड़ी, Video में देखें कैसे हुई हालत
Recommended image4
Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?
Recommended image5
गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हुईं राधिका मर्चेंट, शानदार नृत्य ने जीत लिया सबका दिल, देखें वीडियो
Related Stories
Recommended image1
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते
Recommended image2
21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved