Kalyan Banerjee VS Abhishek : आखिर अभिषेक बनर्जी पर क्यों नरम पड़े कल्याण बनर्जी? क्या TMC में होने वाला है बड़ा धमाका? ममता बनर्जी के सामने कौन-सी नई चुनौती? TMC में सुलह या नए तूफान की आहट?

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) [इंडिया], 13 जून (ANI): तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चल रही अंदरूनी कलह की खबरों के बीच, पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के सुर अब नरम पड़ गए हैं। इससे पहले उन्होंने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दिया था कि वे उनके और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी में से किसी एक को चुनें। लेकिन अब कल्याण बनर्जी ने एक सुलह भरा रुख अपनाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे की हर गलती को माफ करना पिता का फर्ज?

शनिवार को कल्याण बनर्जी ने पार्टी के सहयोगी अभिषेक बनर्जी को अपना "बेटा" बताया। उन्होंने कहा, "वो मेरे बेटे जैसा है। और बेटे की हर गलती को माफ करना एक पिता का काम होता है। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में कभी ऐसी स्थिति नहीं आई कि विपक्ष खत्म हो जाए। यह मुख्यमंत्री बदले की भावना से काम कर रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।"

TMC के बागी सांसद करने जा रहे खेला

  • TMC के सीनियर नेता ने उन बागी सांसदों पर भी बात की जो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।
  • कल्याण बनर्जी ने कहा, "उन्हें जो करना है करने दीजिए। आखिर में उन्हें बीजेपी की शरण में ही जाना पड़ेगा। यह सब एक चाल है। वे अपने constituencies (चुनाव क्षेत्रों) के विकास का कारण बताते हैं, लेकिन जो लोग अपने क्षेत्र में जा भी नहीं सकते, वे क्या काम करेंगे। 
  • जब पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो गया है। सीएम से बातचीत के बाद भी पिछले एक महीने में क्या विकास हुआ है? बीजेपी हमें परेशान कर रही है, पुलिस हमें परेशान कर रही है। पश्चिम बंगाल में किसी भी विपक्ष को कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा जैसा हम कर रहे हैं। जो 19 सांसद बीजेपी में जा रहे हैं, उन्हें बीजेपी स्वीकार नहीं करेगी।"

TMC का कांग्रेस में हो रहा विलय?

  • कल्याण बनर्जी ने यह भी साफ किया कि TMC का कांग्रेस में विलय नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, "हम कांग्रेस के साथ विलय नहीं कर रहे हैं।"
  • कल्याण बनर्जी की ये बातें तब सामने आई हैं, जब कोलकाता में आपराधिक जांच विभाग (CID) के अधिकारियों ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट वाले घर पर तलाशी ली।