Kanpur Riddhi Siddhi Murder Case : उत्तर प्रदेश के कानपुर के किदवई नगर इलाके से आए दिल दहला देने डबल मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है। कैसे एक पिता इतना क्रूर हो गया कि उसने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि वह अपनी बेटियों से बेहद प्यार करता था, लेकिन टेंशन थी।

कानपुर में एक क्रूर पिता ने 11 साल की अपनी जुड़वां बेटियों की गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा अपनी बच्चियों से बेटे से ज्यादा प्यार करता था, लेकिन उसे हर वक्त एक टेंशन सताती रहती थी। इसलिए उसने मासूमों का मर्डर कर दिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने हत्या के पीछे की वजहों और उस रात की स्थिति की पूरी कहानी बयां की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे से ज्यादा बेटियों से करता था प्यार

आरोपी शशि रंजन मिश्रा की पत्नी रेश्मा ने पुलिस को बताया कि वह बेटियों से बेहद प्यार करता था। एक पल के लिए भी रिद्धि-सिद्धि को अलग नहीं करता था। यहां तक कि उसने बच्चियों को देखने के लिए किचन से लेकर बेडरूम और दरवाजे तक पर कैमरे लगाकर रखे थे। ताकि उनको जरा सी भी परेशानी नहीं हो सके। इसी बीच शशि रंजन की मां की मौत के बाद हो गई। मां के जाने के बाद वह टूट गया और उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई। शराब का आदि हो गया और आए दिन मेरे साथ मारपीट और विवाद करता थाा। इन्हीं सभी कारणों से उसकी मेंटल स्थिति और बिगड़ गई।

बेटियों के फ्यूचर की टेंशन में उनको मार डाला

  • आरोपी शशि रंजन ने कानपुर पुलिस को बताया कि मैं अपनी बेटियों को बहुत चाहता था। लेकिन एक समय ऐसा आया कि मैंने सुसाइड करने का प्लान बना लिया। लेकिन एक टेंशन थी कि मेरे जाने के बाद मेरी बेटियों का क्या होगा। उनका कौन ख्याल रखेगा। वह कैसे सर्वाइव करेंगी। इन्हीं बातों को लेकर मैं हमेशा परेशान रहता था। अपनी अनुपस्थिति में बेटियों के भविष्य की चिंता के कारण उनको मौत के घाट उतारने की योजना बना ली।
  • आरोपी ने बताया कि मैंने उनके खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। जब दोनों बेहोश हो गईं तो उनका गला घोंट दिया। इसके बाद चापड़ से गर्दन रेत दिया। शशि रंजन ने बताया कि मैं स्वयं भी जीवन समाप्त करना चाहता था। लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका।

बेटियों की हत्या कर खुद पुलिस को बुलाया

बता दें कि यह झकझोर देने वाली घटना कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर इलाके की है। जहां रविवार रात 45 साल के शशि रंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटी रिद्धि और सिद्धि की हत्या कर दी। फिर खून से सने मासूमों के शव पास बैठा रहा। कुछ देर बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर कहा-मैंने सर अपनी बेटियों को मार डाला है, उनके सब उठवा लीजिए। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।